सीजी भास्कर, 15 सितंबर। भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष कुलदीप जांगड़े की अध्यक्षता (Bhim Regiment Mungeli) में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही 15 अक्टूबर को होने वाले संगठन के 8वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर Bhim Regiment Mungeli
बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश संरक्षक दिलीप कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर, प्रदेश प्रवक्ता निलेश भास्कर, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद भास्कर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने 15 अक्टूबर को होने वाले 8वें स्थापना दिवस को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं: Balod Police Action : बालोद में ढाबों पर पुलिस की दबिश, अवैध शराब जब्त, 49 पर कार्रवाई
रिपोर्टर : मनुराज सिंह



