CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल

Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल

By Newsdesk Admin
16/09/2026
Share
Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल
Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह में आज सजेगी शास्त्रीय नृत्य और लोक संस्कृति की रंगारंग महफिल

सीजी भास्कर, 16 सितंबर : कला, संगीत और नृत्य की विविध विधाओं से सजा चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) आज शाम रायगढ़ में सांस्कृतिक रंग बिखेरेगा। 41वें चक्रधर समारोह में शाम 4.30 बजे से रात 11.30 बजे तक लोक संगीत, भरतनाट्यम, कथक और छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

Contents
  • लोक संगीत से होगी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत
  • कथक की प्रस्तुतियों से सजेगा मंच
  • 35 कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक
  • लोक कला के रंगों के साथ होगा समापन
    • 16 सितंबर का पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ स्थानीय और प्रदेश के कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इससे समारोह में शास्त्रीय नृत्य के साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की विविध छटा देखने को मिलेगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Circular Economy Chhattisgarh : विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, कचरे से संसाधन बनाने पर मंथन

 

लोक संगीत से होगी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत

चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2026) की शुरुआत शाम 4.30 बजे से जांजगीर के नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप के 7 कलाकारों की लोक संगीत प्रस्तुति से होगी। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6 से 6.15 बजे तक रायगढ़ की स्थानीय कलाकार डॉ. दीपिका सरकार भरतनाट्यम की शास्त्रीय प्रस्तुति देंगी।

 

यह भी पढ़ें : Shram Yashasvi Award : श्रमिकों और संस्थाओं को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार, 5 अक्टूबर तक आवेदन

 

कथक की प्रस्तुतियों से सजेगा मंच

शाम 6.15 से 7 बजे तक कथक नृत्य की दो एकल प्रस्तुतियां होंगी। इंदौर की जयात्रा दवे शाम 6.15 से 6.30 बजे तक प्रस्तुति देंगी। इसके बाद रायगढ़ की विभूति शर्मा शाम 6.30 से 7 बजे तक कथक के जरिए दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों और भाव-सौंदर्य से रूबरू कराएंगी।

 

 

यह भी पढ़ें : CGPSC Controversy : सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, साक्षात्कार रोकने और जांच की मांग

 

 

35 कलाकार दिखाएंगे छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की झलक

शाम 7 से 8 बजे तक गरियाबंद के भूपेंद्र साहू और 35 कलाकारों का दल छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य (Chakradhar Samaroh 2026) की रंगारंग प्रस्तुति देगा। पारंपरिक लोकधुनों और नृत्य के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद रात 8.10 से 9.10 बजे तक दिल्ली की मऊमाला नायक अपने 5 सदस्यीय दल के साथ कथक की प्रस्तुति देंगी। रात 9.20 से 10.20 बजे तक दिल्ली की नृत्यांगना डॉ. यास्मीन सिंह और 12 कलाकारों का समूह कथक प्रस्तुति (Chakradhar Samaroh 2026) देगा। लय, ताल, भाव और पद-संचालन के समन्वय से सजी यह प्रस्तुति समारोह की प्रमुख प्रस्तुतियों में शामिल होगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Fish Farming Business  : धान की खेती के साथ मछली पालन से बढ़ी किसानों की आमदनी 

 

लोक कला के रंगों के साथ होगा समापन

रात 10.30 से 11.30 बजे तक दुर्ग की पायल साहू और 35 कलाकारों का दल लोक कला एवं संस्कृति (Chakradhar Samaroh 2026) की प्रस्तुति देगा। विविध लोक विधाओं और पारंपरिक रंगों से सजी इस प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या का समापन होगा।

16 सितंबर का पूरा कार्यक्रम

 

  • 4.30 से 6 बजे: नीलेश जोगी म्यूजिकल ग्रुप, जांजगीर   लोक संगीत
  • 6 से 6.15 बजे: डॉ. दीपिका सरकार, रायगढ़  भरतनाट्यम
  • 6.15 से 6.30 बजे: जयात्रा दवे, इंदौर कथक
  • 6.30 से 7 बजे: विभूति शर्मा, रायगढ़   कथक
  • 7 से 8 बजे: भूपेंद्र साहू एवं 35 कलाकार, गरियाबंद   छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य
  • 8.10 से 9.10 बजे: मऊमाला नायक एवं 5 सदस्यीय दल, दिल्ली  कथक
  • 9.20 से 10.20 बजे: डॉ. यास्मीन सिंह एवं 12 कलाकार, दिल्ली   सामूहिक कथक
  • 10.30 से 11.30 बजे: पायल साहू एवं 35 कलाकार, दुर्ग  लोक कला एवं संस्कृति

 

खबरें और भी हैं : PI MDR New Rules 2026 : 15 अक्टूबर से UPI पेमेंट के नए नियम, 2,000 रुपये तक लेनदेन पर नहीं लगेगा MDR

Chhattisgarh ED Raid Update : 22 घंटे चली जांच से हड़कंप, कारोबारी के घर 17 किलो सोना और हीरों का हार जब्त
Sansad Khel Mahotsav 2025 : ग्रामीण अंचल से लेकर कालेज तक, सांसद खेल महोत्सव में मिलेगा नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच
Arang Road Accident: NH-53 पर हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पारागांव में पसरा मातम
Public Distribution System : 894 राशन दुकानों में बड़ा घोटाला, 7,891 टन चावल गायब, 19 पर एफआईआर
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी की धार कमजोर, आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jawahar Market Bhilai : 7 करोड़ से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, पार्किंग और फायर सेफ्टी समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Jawahar Market Bhilai : 7 करोड़ से बदलेगा जवाहर मार्केट का स्वरूप, पार्किंग और फायर सेफ्टी समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

भिलाई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जवाहर मार्केट (Jawahar…

Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा
Bhupesh Baghel : अंबिकापुर में बोले भूपेश बघेल, सरगुजा संभाग में कांग्रेस का 14-0 का दावा

सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर…

Chhattisgarh Medical Education
Chhattisgarh Medical Education : चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा निजी हाथों में देने पर विरोध, महंत ने राज्यपाल से रोक की मांग की

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा और पैरामेडिकल शिक्षा की व्यवस्था…

Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस
Salary Irregularity : तबादले के बाद ज्वाइन नहीं किया, 13 महीने तक मिलता रहा वेतन, अब नोटिस

दुर्ग के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान में…

Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग
Chhattisgarh Officer Transfer : मंत्रालय में 3 उप सचिवों का तबादला, मनीष मिश्रा को स्कूल शिक्षा विभाग

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल (Chhattisgarh Officer Transfer)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?