CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth dies after drowning in Shivnath river : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

Youth dies after drowning in Shivnath river : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था

By Newsdesk Admin
08/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग जिले में  एक दर्दनाक हादसे में केरल के एक युवक की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी आशिन ओएस के रूप में हुई है। वह भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर के रूप में कार्यरत था। (Youth dies after drowning in Shivnath river)

Contents
  • गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
  • राहत दल ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बची जान
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित : Youth dies after drowning in Shivnath river

साप्ताहिक अवकाश पर दोस्तों संग गया था नदी : Youth dies after drowning in Shivnath river

जानकारी के अनुसार रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आशिन अपने चार दोस्तों के साथ रसमढ़ा-पिपरछेड़ी क्षेत्र स्थित शिवनाथ नदी में घूमने और नहाने पहुंचा था। उसके साथी नदी किनारे ही रहे, जबकि आशिन तैरना जानता था, इसलिए वह नदी में उतर गया।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि आशिन को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कुछ ही क्षणों में वह पानी में ओझल हो गया। घटना को देख उसके दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई।

राहत दल ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बची जान

साथियों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही राहत दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसे सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित : Youth dies after drowning in Shivnath river

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद आशिन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलगांव थाना क्षेत्र की अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

ईरान में फंसी रायपुर की छात्रा का आखिरी मैसेज : बोली- ऐमन, बच्चों का ख्याल रखना, मां के पास अब कोई जवाब नहीं
Ambikapur Stunt Case : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के बाद स्टंट, आठ लग्जरी वाहन जब्त
Bilaspur Railway Block News  : जून में थम जाएंगे 70 ट्रेनों के पहिए, सुपरफास्ट से मेमू लोकल तक प्रभावित
School Wall Electric Shock : जब दीवारें बनीं करंट का जाल: स्कूल में मासूम झुलसा, हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा– बच्चों की जान इतनी सस्ती क्यों?
Anti Naxal Operation : जंगल से संसद तक गूंजा संदेश: गणेश उइके के अंत से नक्सल तंत्र की कमर टूटी — CM साय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?