CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

शादी में पहुंची हाई कोर्ट चीफ जस्टिस का दोनों iPhone चोरी, मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR

By Newsdesk Admin
31/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 जनवरी। एक समारोह में शामिल होने आईं गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल के दो आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 26 जनवरी को देहरादून के मसूरी रोड स्थित फुटहिल गार्डन में हुई जब वह एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

चीफ जस्टिस के फोन चोरी होने की शिकायत गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मूलचंद त्यागी ने पुलिस में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:45 से 5:15 के बीच दोनों फोन चोरी हो गए. चोरी हुए फोन में से एक जस्टिस सुनीता अग्रवाल का निजी फोन था जबकि दूसरा गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय द्वारा खरीदा गया था। मूलचंद त्यागी ने चोरी हुए आईफोन के मॉडल और संपर्क नंबर की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द फोन बरामद करने की अपील की है और इस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है हालांकि अब तक चोरी हुए मोबाइलों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

शिकायत मिलने के बाद देहरादून पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और शादी में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके आलावा सर्विलांस की मदद से भी फोन को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है जो चोरी से संबंधित मामलों पर लागू होती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे जल्द ही इस चोरी का खुलासा करेंगे और दोषियों को पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है।

नालंदा में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का शक, जांच में जुटी पुलिस
Land Mafia Issue: हाईकोर्ट का कड़ा संकेत—“आज के दौर में अपनी ही जमीन बचा पाना सबसे कठिन काम”
National Lok Adalat : बैंक रिकवरी से लेकर पारिवारिक विवाद तक, 13 सितम्बर को निपटेंगे हजारों केस
Delhi Gurgaon Expressway Project: एम्स–महिपालपुर के भारी जाम से मिलेगी राहत, 30 किमी का सिग्नल-फ्री मार्ग बदलेगा रोज़ाना की यात्रा
Death in a road accident : भिलाई के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, 6 दोस्त बाईक से….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Paytm AI Hiring and Layoffs : पेटीएम में 4,000 नई नौकरियां, 400 कर्मचारियों की होगी छंटनी

सीजी भास्कर, 09 जून। देश की प्रमुख डिजिटल…

Raigarh Canal Link Road Project : 29 मकान हटाए गए, प्रभावित परिवारों को मिला नया आवास

सीजी भास्कर, 09 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में…

Illegal Coal Mining Action in Surajpur : प्रशासन का शिकंजा, 5 टन कोयला जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून। प्रदेश में अवैध खनिज…

Tragic road accident in Durg : कार की टक्कर से बच्ची की मौत, बाइक पर सवार थे 4 लोग

सीजी भास्कर, 09 जून। दुर्ग जिले के नगपुरा…

Kawardha Conversion Allegation : बीमार बेटे को ठीक करने का दिया झांसा, विरोध पर बढ़ा विवाद

सीजी भास्कर, 09 जून। कवर्धा जिले के लालमाटी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बिलासपुर में सूने मकानों में घुसे चोर:चार-धाम की यात्रा पर है परिवार, दो घरों से चार नकाबपोश चोरों ने लाखों का सामान किया पार

24/05/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिराज्य

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा, रवनीत बिट्टू के मंत्री बनने से थे नाराज, हरियाणा चुनाव में पड़ सकता है असर

27/09/2024
New Criminal Laws
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

New Criminal Laws : नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी में जुटी सरकार

29/04/2025
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

Bhilai में नारायणा E-टेक्नो स्कूल का भव्य उद्घाटन, ओरिएंटेशन समारोह में मिला परंपरा, प्रेरणा और नवाचार का अद्भुत संगम

09/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?