सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। रायपुर के भाठागांव इलाके स्थित एक पिज्जा आउटलेट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक युवक ने आरोप लगाया है कि वहां वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार किए जा रहे हैं। युवक ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों और आउटलेट के मुख्य कार्यालय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। (Pizza Outlet Complaint)
यह भी पढ़ें : Pizza Outlet Vandalism: ऑर्डर में देरी से भड़का ग्राहक, दुर्ग के पिज्जा आउटलेट में किया हंगामा और तोड़फोड़
पिज्जा ऑर्डर करने के बाद ओवन पर गई नजर : Pizza Outlet Complaint
जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को भाठागांव निवासी मृणाल पाठक अपने दोस्तों के साथ रिंग रोड स्थित आउटलेट पहुंचे थे। उन्होंने वेज फार्महाउस पिज्जा ऑर्डर किया। पिज्जा तैयार होने के दौरान उनकी नजर ओवन की ओर गई।
मृणाल का दावा है कि उन्होंने वहां वेज और नॉनवेज पिज्जा एक ही ओवन में तैयार होते देखा। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से इस बारे में सवाल किया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : Youth Congress Fight Bhilai : डिलीवरी बॉय से बेरहमी से मारपीट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह समेत 4 पर केस

कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद बनाया वीडियो
युवक के अनुसार, विरोध करने पर कर्मचारियों ने उन्हें व्यवस्था को लेकर सफाई दी। हालांकि, वह जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और आउटलेट से बाहर निकलकर पूरे मामले का वीडियो बनाया।
इसके बाद उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और संबंधित विभागों को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : Analog Paneer : एनालॉग पनीर पर शिकंजा तेज, खाद्य विभाग की जांच में कई जगह मिली खामियां
स्वास्थ्य मंत्री और खाद्य विभाग से कार्रवाई की मांग : Pizza Outlet Complaint
शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य विभाग के अधिकारियों और संबंधित कंपनी के मुख्य कार्यालय तक पहुंचाई है। उन्होंने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल सामने आए वीडियो और युवक के आरोपों के आधार पर ही मामला सामने आया है। संबंधित आउटलेट या अधिकारियों की ओर से इस आरोप पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त


