सीजी भास्कर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़े एक मकान को सील (Suryakant Tiwari) कर दिया है। यह कार्रवाई भिलाई के जुनवानी स्थित ‘सूर्या रेजीडेंसी’ के मकान नंबर ए-1 पर स्थानीय पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में की गई।
कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने मौके पर पहले ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई और उपस्थित लोगों के समक्ष नोटिस पढ़कर सुनाया। इसके बाद मकान को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया और वहां सूचना बोर्ड चस्पा कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 0.02 हेक्टेयर में फैली यह संपत्ति खसरा नंबर 2028/38 पर दर्ज है और इसकी रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर थी। आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट ने जांच के दौरान इसे सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी बेनामी संपत्ति के रूप में चिह्नित किया था। यह कार्रवाई वर्ष 2022 से चल रही वित्तीय लेन-देन और बेनामी संपत्तियों की जांच का हिस्सा है।
खबरें और भी हैं : बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े


