CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

अपने बेटे की शादी पर गौतम अदाणी ने लिया सेवा का संकल्प, समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये किए दान

By Newsdesk Admin
08/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। महाकुंभ मेले की यात्रा के दौरान गौतम अदाणी ने कहा था कि उनके बेटे की शादी “सादगी और पारंपरिक तरीके” से होगी। गौतम अदाणी ने न केवल शादी को साधारण रखा बल्कि समाज सेवा के लिए 10,000 करोड़ रुपये भी दान किए। बेटे की शादी के अवसर पर यह अनोखा उपहार उन्होंने समाज के कल्याण के लिए दिया है।

आपको बता दें कि गौतम अदाणी का यह दान उनके परमार्थ के विचार “सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है” पर आधारित है। उनके दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। इस पहल से समाज के सभी वर्गों को किफायती विश्व स्तरीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, शीर्ष स्तरीय के-12 स्कूलों और सुनिश्चित रोजगार क्षमता के साथ ग्लोबल स्किल एकेडमी के नेटवर्क तक पहुंच प्रदान होगी।


अपने छोटे बेटे जीत की शादी के अवसर पर गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के संदेश में अपनी बहू को “बेटी दिवा” कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा कि “परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। यह विवाह कल अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ।

शादी कल दोपहर, अहमदाबाद के बेल्वेडियर क्लब, अदाणी शांतिग्राम टाउनशिप में संपन्न हुई। जहां जीत अदाणी और हीरा कारोबारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शादी के बंधन में बंध गए। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रूप से संपन्न हुई। सामान्य धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक गुजराती समारोह में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। शादी में राजनेता, बड़े कारोबारी, फिल्मी सितारे, नौकरशाह और अन्य कोई प्रमुख हस्तियां शामिल नहीं हुईं।


आपको बता दें कि जीत अदाणी इस समय अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक हैं और छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का प्रबंधन देख रहे हैं, साथ ही नवी मुंबई में बन रहे सातवें हवाई अड्डे की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से पढ़ाई की है।

इस विधायक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, पार्टी बोली- ‘अपना हो या पराया…’
रायपुर का कोटा फाटक जल्द होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे कर रहा सर्वे
37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी
बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा, व्यथित होकर पांचवीं मंजिल से कूदा 67 साल का बुजुर्ग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक कहानी
भारत में पाकिस्तानी महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, बोली– “अब यहीं चाहिए ….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Theft
Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार

अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स…

Pendra Accident
Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार…

Kanker Naxal
Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा…

Crop Survey
Crop Survey : फसल गिरदावरी की ड्यूटी से नाराज कृषि अधिकारी, बोले- मूल काम और किसान योजनाएं होंगी प्रभावित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कृषि अधिकारियों ने फसल गिरदावरी…

Surajpur Murder
Surajpur Murder : दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, बचने के लिए किशोरी ने चौकीदार पर किया हमला, मौत के मामले में हिरासत

सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय चौकीदार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?