CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई का स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी, दुर्ग का हाईटेक और एसआर हास्पीटल सहित 15 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों के निलंबन से चिकित्सा जगत में हड़कंप, रायपुर-बिलासपुर के अस्पतालों पर भी गिरी गाज

भिलाई का स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी, दुर्ग का हाईटेक और एसआर हास्पीटल सहित 15 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से बाहर, गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों के निलंबन से चिकित्सा जगत में हड़कंप, रायपुर-बिलासपुर के अस्पतालों पर भी गिरी गाज

By Newsdesk Admin
11/02/2025
Share

▶️ आयुष्मान योजना के मरीजों से कैश में वसूले रूपये

▶️ डॉक्टरों की कमी बावजूद डिस्प्ले बोर्ड में लिखे थे नाम

▶️ सभी अस्पतालों में पैथो की रिपोर्ट स्केन्ड सिग्नेचर वाली

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। राज्य सरकार ने आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ियां करने वाले अस्पतालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है, जबकि 8 अस्पतालों को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई को लेकर चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गई है।

आपको बता दें कि हेल्थ सेक्रेटरी निर्देश पर डायरेक्टर हेल्थ डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराने के लिए जांच टीमें बनाई थीं। जांच दल में स्वास्थ्य विभगा के ऐसे अधिकारियों को रखा गया, जिनकी छबि साफ-सुथरी हो और वे बड़े अस्पतालों के प्रभाव में न आएं। जांच में व्यापक खामियां मिली हैं। जहां कई अस्पताल बिना डॉक्टर के मिले तो बिलासपुर के मार्क अस्पताल निरीक्षण के समय एमबीबीएस डॉक्टर के बजाय आयुर्वेदिक डॉक्टर मिले। जिन अस्पतालों में कार्रवाई हुई, उनमें जांच टीम को तीन चीज कॉमन मिली। पहला आयुष्मान योजन के मरीजों से कैश में पैसा लिया जाना। दूसरा डॉक्टरों की कमी और तीसरा सभी अस्पतालों में पैथो की रिपोर्ट स्केन्ड सिग्नेचर वाली पाई गई।

इस जांच में गंभीर खुलासा हुआ कि अस्पताल संचालक रजिस्टर में मरीजों की संख्या ज्यादा इंट्री किए थे मगर अस्तपाल में उतने मरीज मिले नहीं। यानि ज्यादा मरीज दिखाकर आयुष्मान योजना को चूना लगाया गया।

▶️ 15 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर

स्वास्थ्य संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गंभीर गड़बड़ियों वाले इन 15 अस्पतालों को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया है। यानि उन्हें राज्य सरकार के इम्पेनल सूची से बाहर कर दिया है। इनके नाम इस प्रकार हैं…

श्री मंगला हॉस्पिटल बिलासपुर, मोरे हॉस्पिटल रायपुर, गुडविल मेडिकल साइंस रायपुर, अग्रवाल हॉस्पिटल रायपुर, स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भिलाई, मार्क हॉस्पिटल बिलासपुर, एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर दुर्ग, रामकथा हॉस्पिटल रायपुर, श्री कृष्णा हॉस्पिटल बिलासपुर, महादेव हॉस्पिटल बिलासपुर, एसएमसी हेल्थ इंस्टीट्यूट एंड आईवीएफ़ रिसर्च सेंटर रायपुर, कान्हा चिल्ड्रन हॉस्पिटल रायपुर, नोबल मेडिकेयर एण्ड रिसर्च सेंटर बिलासपुर, हाई टेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दुर्ग, श्री श्याम हाॅस्पिटल रायपुर हैं।

▶️ 4 अस्पताल 6 माह के लिए सस्पेंड

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर, श्री साईं हॉस्पिटल बिलासपुर, मातृ स्मृति हॉस्पिटल रायपुर, पल्स हॉस्पिटल दुर्ग।

▶️ 4 अस्पताल 3 माह के लिए सस्पेंड

आरोग्य हॉस्पिटल रायपुर, आराध्या हॉस्पिटल यूनिट ऑफ आराध्या हेल्थ केयर बिलासपुर, जुनेजा आई हॉस्पिटल बिलासपुर, शिव शक्ति हॉस्पिटल बिलासपुर।

▶️ इन अस्पतालों को चेतावनी

अशोक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, बालको मेडिकल सेंटर रायपुर, श्री शिशु भवन बिलासपुर, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दुर्ग, यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल दुर्ग।

Lightning Strike : धान रोपाई के बीच आसमान से आफत, जशपुर की दो महिला मजदूरों की मौत; 20 से ज्यादा घायल
IIT Bhilai Phase B Project : 2257.55 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंपस, 2028 तक छात्रों की संख्या दोगुनी होगी
बड़ी खबर : सिरफिरे आशिक का कारनामा 🛑 युवती को मारी गोली, मौत 🛑 उसकी मां पर फायरिंग कर हुआ फरार 🛑 मामला “वन साईड Love”
नवा रायपुर के क्लब में पुलिस का छापा:देर रात तक कर रहे थे पार्टी, नशे में धुत मिले लड़के-लड़कियां, क्लब के खिलाफ होगी कार्रवाई
दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

CM Sai Raigarh Visit
CM Sai Raigarh Visit : रायगढ़ में CM साय चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Visit :मुख्यमंत्री के प्रवास को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?