सीजी भास्कर, 02 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में जब्त की गई गांजा और प्रतिबंधित नशीली दवाओं को नष्ट किया है। 16 NDPS मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट-कैप्सूल का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। (Raigarh Drug Disposal)
यह भी पढ़ें : Codeine Syrup : नशीली सिरप की बिक्री से पहले पुलिस ने दबोचा आरोपी, बैग से मिली सैकड़ों शीशियां
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हुई कार्रवाई : Raigarh Drug Disposal
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल समिति की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। जब्त गांजा और गांजा पौधों को जामगांव स्थित MSP स्टील एंड पावर लिमिटेड प्लांट की भट्ठी में नष्ट किया गया।
यह भी पढ़ें : Nashili Tablet Smuggling Balodabazar : नशे के अंतरजिला नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 1,146 टैबलेट के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

नष्ट नशीली सामग्री की कीमत 2.08 करोड़ से ज्यादा
वहीं, 108 प्रतिबंधित सिरप और 529 टेबलेट-कैप्सूल समेत कुल 637 नशीली दवाओं को बुलडोजर और रोड रोलर से कुचलकर गड्ढे में दबाया गया। पुलिस के मुताबिक नष्ट की गई नशीली सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 8 लाख 26 हजार 399 रुपये है।
इससे पहले भी रायगढ़ में 25 NDPS मामलों में जब्त 503.531 किलो गांजा और 2 गांजा पौधों का नष्टीकरण किया गया था।
यह भी पढ़ें : Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Durg School Drug Case : स्कूल में नशीली दवा मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग


