CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By Newsdesk Admin
05/10/2026
Share

100 रुपए पंजीयन के बाद 4 हजार रुपए तक के उत्पाद देने का आरोप

बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के कोरगुड़ा गांव में बिना अनुमति लगाए गए कथित मेडिकल कैंप को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिविर में 100 रुपए पंजीयन शुल्क लेकर बीपी, शुगर, थायराइड, लिवर और हार्ट से जुड़ी जांच की गई। इसके बाद अलग-अलग बीमारियों का हवाला देकर 1 हजार से 4 हजार रुपए तक की दवाइयां और हेल्थ प्रोडक्ट दिए गए। (Balod Unauthorized Medical Camp)

Contents
  • 100 रुपए पंजीयन के बाद 4 हजार रुपए तक के उत्पाद देने का आरोप
  • शिकायत के बाद चार आरोपी गिरफ्तार : Balod Unauthorized Medical Camp
  • स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कर रहे दस्तावेजों की जांच
  • ग्रामीणों से लिए गए पैसों की भी होगी जांच

शिविर के प्रचार के लिए लगाए गए फ्लैक्स में स्थानीय विधायक अनिला भेड़िया की फोटो भी इस्तेमाल की गई थी। इसमें 8 हजार रुपए से अधिक खर्च होने वाला इलाज 100 रुपए में किए जाने का दावा किया गया था। पंचायत का कहना है कि शिविर के लिए न तो आवेदन दिया गया और न ही अनुमति ली गई थी।

पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वाहन, दवाइयां, हेल्थ प्रोडक्ट, लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य सामग्री समेत कुल 7 लाख 18 हजार 597 रुपए का सामान जब्त किया गया है।

शिकायत के बाद चार आरोपी गिरफ्तार : Balod Unauthorized Medical Camp

मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी तरुण नाथ योगी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई निवासी राजेश कुमार कोठारी, भिलाई निवासी टी. वेंकटेश राव, कवर्धा निवासी सुरेन्द्र पटेल और दुर्ग निवासी मोहित कुमार रक्सेल को गिरफ्तार किया। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार शिविर में ‘100 बीमारी का 1 इलाज’ बताकर कई बीमारियों के उपचार का दावा किया जा रहा था। इनमें बीपी, शुगर, हार्ट-लिवर, किडनी, गुप्त रोग, माइग्रेन, त्वचा, जोड़ों के दर्द, मोटापा और कमजोरी जैसी समस्याओं के इलाज का दावा शामिल था।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कर रहे दस्तावेजों की जांच

बालोद एसडीओपी विनय कुमार साहू के मुताबिक जब्त सामग्री की कुल कीमत 7 लाख 18 हजार 597 रुपए है। पुलिस संस्था की वैधता, शिविर की अनुमति, दवाइयों और हेल्थ प्रोडक्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने बताया कि मेडिकल कैंप लगाने से पहले स्वास्थ्य विभाग से अनुमति लेना जरूरी है। संबंधित लोगों ने विभाग से अनुमति नहीं ली थी। अब यह भी जांच की जा रही है कि शिविर में लोगों की जांच करने वालों के पास आवश्यक योग्यता और वैध अनुमति थी या नहीं।

ग्रामीणों से लिए गए पैसों की भी होगी जांच

ग्राम पंचायत कोरगुड़ा के उपसरपंच विजय कुमार यादव ने बताया कि पंचायत को शिविर की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। पंचायत भवन में कैंप लगाने के लिए आवेदन या अनुमति नहीं ली गई थी। आयोजकों पर पंचायत भवन की बिजली का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।

ग्रामीण हिना देवांगन ने बताया कि वह सिर घूमने, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर शिविर में पहुंची थीं। उनके अनुसार उन्हें कुछ उत्पाद देकर 2,400 रुपए लिए गए। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि प्रचार के दौरान हैदराबाद से डॉक्टरों के आने और कम शुल्क में जांच होने की बात कही गई थी।

अब पुलिस संस्था के दस्तावेज, जब्त उत्पादों की पैकेजिंग और लेबल, बिल-रसीद, भुगतान रिकॉर्ड तथा ग्रामीणों से ली गई राशि की जांच कर रही है। संस्था प्रमुख के. रत्नम से भी संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीमेंट प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में हंगामा
CET Baby Birth : सीईटी परीक्षा देने पहुंची महिला ने दिया बेटे को जन्म, नाम रखा ‘सीईटी’
जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे
Chhattisgarh Cooperative Marketing Federation Authority : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ में प्रशासनिक बदलाव, शशिकांत द्विवेदी को मिली निर्णायक जिम्मेदारी
Now Aadhar card will remain in mobile only: Google Wallet में आया नया डिजिटल आईडी फीचर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF
Korba DMF : कोरबा में खनिज निधि के 3564 करोड़ के एडवांस पर सवाल, खर्च के हिसाब को लेकर ऑडिट में आपत्ति

कोरबा में जिला खनिज निधि न्यास से विकास…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर निर्माण के बीच प्लेटफॉर्म धंसा, तीन बार दीवार गिरने से सुरक्षा पर सवाल

लेकिन इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सटे…

Jamul Congress
Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

जामुल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ…

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?