CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP के पूर्व‌ विधायक को जान से मारने की धमकी, SP ने गठित की टीम, आरोपी ने कहा – 3 महीने के भीतर मारने 20 लाख की सुपारी ली है, विधायकजी आपकी हत्या तय है..

BJP के पूर्व‌ विधायक को जान से मारने की धमकी, SP ने गठित की टीम, आरोपी ने कहा – 3 महीने के भीतर मारने 20 लाख की सुपारी ली है, विधायकजी आपकी हत्या तय है..

By Newsdesk Admin
14/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। बीजेपी के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है, धमकी देने वाले ने कहा है कि अगले तीन महीने में उनकी हत्या हो जाएगी। इसके लिए 20 लाख की सुपारी ली गई है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक शख्स ने तीन महीने में उनकी हत्या करने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी लेने की बात भी कही है।

पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मिर्जापुर में रहने वाले सर्वेंद्र प्रताप सिंह नामक व्यक्ति ने 12 फरवरी को फेसबुक पर पोस्ट के जरिए धमकी दी थी कि वह तीन महीने में उनकी हत्या कर देगा। धमकी देने वाले ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए उसने 20 लाख रुपये की सुपारी भी ली है। इसके बाद उसने 13 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिर से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने लिखा कि तीन महीने के बाद तुम्हारी हत्या पक्की है। इस घटना के कारण पूर्व विधायक का पूरा परिवार भयभीत है। सिंह का कहना है कि आरोपी से न तो उनकी कभी मुलाकात हुई और न ही वह उस व्यक्ति को जानते हैं।

शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आज बताया कि पूर्व विधायक शरदवीर सिंह बृहस्पतिवार को उनसे मिले थे और उन्होंने अपनी शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर थाना अल्लाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व विधायक के पास पहले से ही सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं, इसके बावजूद उन्होंने अल्लाहगंज थाना प्रभारी ओम प्रकाश को उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने एवं सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। साइबर प्रकोष्ठ की एक टीम बनाई गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Raigarh Steel Plant Environmental Violation : प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का मोर्चा
Bulandshahr Father Daughter Murder: 500 रुपये चुराने पर पिता ने बेटी की कर दी गला घोंटकर हत्या
अपने घरों में ब्राह्मणों को न बुलाएं…’ इटावा में कथावाचिका लवली बोलीं- हमने इनकी पूजा करके दिमाग खराब कर दिए हैं
Sakti Papa Dhaba Viral Video : ढाबे के टॉयलेट में धोए जा रहे थे बर्तन
उपराष्ट्रपति का चौंकाने वाला इस्तीफा: PM मोदी बोले- ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?