CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव ने की खुदकुशी, facebook पर केबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद सहित इन भाजपा नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगा फंदे से झूला, आज सुबह की घटना, पुलिस कर रही जांच

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव ने की खुदकुशी, facebook पर केबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद सहित इन भाजपा नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगा फंदे से झूला, आज सुबह की घटना, पुलिस कर रही जांच

By Newsdesk Admin
16/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। राजनीति में उठापटक दौर के चलते व्यथित निषाद पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव व उत्तर प्रदेश राज्य के महाराजगंज अंतर्गत पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा नरकटहा के टोला नरकटहा खुर्द निवासी धर्मात्मा निषाद ने आज सुबह 9:30 बजे के करीब अपने कमरे में फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

उन्होंने फेसबुक पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद व उनके पुत्र पूर्व सांसद प्रवीण निषाद व चौरीचौरा के विधायक श्रवण निषाद पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फेसबुक पोस्ट देखने के बाद जब लोग कमरे में पहुंचे तो वह कुंडी से झूल रहे थे। आनन-फानन में उन्हें पीपीगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में निषाद समुदाय के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए और आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर स्वजन गांगी बाजार-पीपीगंज मार्ग पर धरने पर बैठ गए। काफी देर से पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।

प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि इस मामले में वह स्थानीय पदाधिकारियों से घटना की सच्चाई पता कर रहे हैं। पूरी जानकारी के बाद अपना पक्ष रखेंगे।

आपको बता दें कि नरकटहा खुर्द निवासी धर्मात्मा निषाद लंबे समय से निषाद पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्हें पार्टी ने युवा मोर्चा का प्रदेश सचिव बनाया गया था। हाल के दिनों में उनका कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व उनके पुत्रों से किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था। रविवार की सुबह महिलाएं रसोई घर में भोजन बना रहीं थीं। इसी दौरान मौका पाकर धर्मात्मा निषाद छत पर अपने कमरे में चले गए। कुछ देर के बाद फेसबुक पर उनकी पोस्ट देख लोग उन्हें खोजते हुए आए तो उनका कमरा अंदर से बंद था। कमरा तोड़ उन्हें बाहर निकाला गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। सपा नेता अमरेंद्र निषाद, उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन बीरू साहनी सहित अन्य नेताओं ने भी स्वजन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

गौरतलब हो कि परिजन शव को पोस्टमार्टम में ले जाने से पूर्व आरोपितों के विरुद्ध मांग कर रहे हैं। घटना स्थल पर सदर सीओ आभा सिंह सहित चार थानों की पुलिसफाेर्स मौजूद है। एसपी सोमेंद्र मीना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की सिविल रिवीजन पिटीशन
कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूद की आत्महत्या, परिवार में कोहराम, पुलिस कर रही जांच
Chhattisgarh Serial Killer Arrested : मामूली विवादों में 8 लोगों की हत्या, गाली और शक बना वजह
बड़ी खबर : कोलकाता के एसएन बैनर्जी रोड पर धमाका, एक घायल, इलाके में अलर्ट, प्लास्टिक की बोरी से हुआ धमाका
दुर्ग जिले में रेत-मुरूम खनन पर MLA रिकेश के तारांकित प्रश्न पर CM विष्णुदेव साय ने दिया यह जवाब, बताया दो वर्षों में कितना मिला राजस्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी
Cyber Awareness : समाज प्रमुखों को साइबर ठगी से बचाव का पाठ, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

मुंगेली में साइबर जागृति अभियान (Cyber Awareness) के…

Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती
Ex-Servicemen Security : बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा अब पूर्व सैनिकों के हवाले, 156 की तैनाती

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया है कि…

Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग
Non-Financial Motivation : कर्मचारियों को जल्द मिलेगा गिफ्ट, INTUC ने प्रबंधन से की बड़ी मांग

यूनियन ने नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन (Non-Financial Motivation) स्कीम के…

Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव
Tractor Accident : अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 4 साल के मासूम को कुचला, भीड़ के हमले में ड्राइवर की मौत की खबर; गांव में तनाव

धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे (Tractor Accident)…

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?