सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। पाकिस्तान की टी-20 टीम के नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलने की बात (Sahibzada Farhan) कही है। रावलपिंडी में होने वाले मुकाबले से पहले फरहान ने कहा कि घरेलू सीरीज में पाकिस्तान की अगुवाई करना उनके लिए सम्मान की बात है। अब उनके नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।
फरहान ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपने पिता की दुआओं को याद किया।

यह भी पढ़ें…Delhi Protest : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से बढ़ी हलचल
सीनियर खिलाड़ियों से सहयोग की उम्मीद Sahibzada Farhan
नए कप्तान साहिबजादा फरहान ने टीम के अनुभवी खिलाड़ियों से सहयोग मिलने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि टीम को एकजुट होकर मैदान पर उतरना होगा और श्रीलंका के खिलाफ सकारात्मक अंदाज में खेलना होगा।
यह भी पढ़ें…Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत
बाबर आजम और रिजवान का किया समर्थन
फरहान ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का समर्थन करते हुए दोनों को दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में वापसी करने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें…Durga Puja : दुर्गा उत्सव, पुलिस ने 150 आयोजकों को दी एसओपी, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश
सलमान अली आगा की जगह मिली जिम्मेदारी
साहिबजादा फरहान ने सलमान अली आगा की जगह पाकिस्तान की टी-20 टीम की कप्तानी संभाली है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी मुकाबलों में उनकी रणनीति, आक्रामक बल्लेबाजी का नजरिया और टीम का प्रदर्शन अहम रहेगा।
खबरें और भी हैं…Rohit Sharma : रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी पर सवाल, एक साल में 32 खिलाड़ियों के चोटिल होने का दावा


