CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित

Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित

By Newsdesk Admin
10/10/2026
Share
Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित
Chhattisgarh CEO Suspended : ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, 3 जनपद सीईओ निलंबित

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : ट्रांसफर आदेशों की अनदेखी और निर्धारित समय पर नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं करना अधिकारियों को भारी पड़ गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने तीन अधिकारियों को निलंबित (Chhattisgarh CEO Suspended) कर दिया है। इनमें मुंगेली, बेमेतरा और बिलासपुर जिले में पदस्थ जनपद पंचायत के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और शासकीय आदेशों की अवहेलना के आधार पर की गई है।

Contents
  • तीन अधिकारियों पर कार्रवाई
  • फरवरी में हुआ था ट्रांसफर
  • दीप्ति मंडावी ने नहीं किया ज्वाइन
  • अधीनस्थ को नहीं किया रिलीव

यह भी पढ़ें : Dongargarh Double Murder : घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी पर भी जानलेवा हमला

 

तीन अधिकारियों पर कार्रवाई

निलंबन के बाद जनपद पंचायत पथरिया, मुंगेली के तत्कालीन सीईओ नदीप प्रधान का मुख्यालय जिला पंचायत सूरजपुर तय किया गया है। वहीं, जनपद पंचायत बिरला, बेमेतरा की प्रभारी सीईओ दीप्ति मंडावी का मुख्यालय अपर विकास आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। जनपद पंचायत तखतपुर, बिलासपुर के पीईओ सत्यव्रत तिवारी का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, बिलासपुर संभाग बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Sugarcane Price : साय सरकार ने गन्ने का भाव 355 से बढ़ाकर 425 रुपए किया, पंजाब के बाद देश में सबसे ज्यादा दर

 

फरवरी में हुआ था ट्रांसफर

नदीप प्रधान का 20 फरवरी 2026 को जिला पंचायत सूरजपुर में प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर तबादला (Chhattisgarh CEO Suspended) किया गया था। आदेश के अनुसार, उन्हें 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना था। जिला पंचायत मुंगेली ने 27 फरवरी को ही उन्हें कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बावजूद 30 सितंबर तक उन्होंने नई जगह ज्वाइन नहीं किया।

 

यह भी पढ़ें : Abhijeet Deepke Detained : फ्लाइट से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी समेत 600 समर्थक भी कस्टडी में, 250 ट्रेनें रद

 

दीप्ति मंडावी ने नहीं किया ज्वाइन

दीप्ति मंडावी का 16 जून 2026 को जिला पंचायत बेमेतरा में सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर तबादला किया गया था। उन्हें भी 10 दिन के भीतर नई पदस्थापना पर ज्वाइन करना था। जिला पंचायत बेमेतरा ने उन्हें उसी दिन कार्यमुक्त कर दिया था, लेकिन 30 सितंबर तक उन्होंने नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। आदेश की अवहेलना (Chhattisgarh CEO Suspended) को कार्रवाई का आधार बनाया गया।

 

यह भी पढ़ें : Free Bus Travel : छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बस में मुफ्त सफर, 8 हजार से ज्यादा पास जारी

 

अधीनस्थ को नहीं किया रिलीव

जनपद पंचायत तखतपुर, बिलासपुर के पीईओ सत्यव्रत तिवारी पर अधीनस्थ कर्मचारी को तबादले के बाद कार्यमुक्त नहीं करने का आरोप है। विकास विस्तार अधिकारी गोपी सिंह क्षत्रीय का 29 सितंबर 2025 को तखतपुर से जनपद पंचायत लोरमी, मुंगेली में तबादला किया गया था। आदेश में उन्हें 10 दिन के भीतर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का पालन नहीं होने पर तिवारी को निलंबित कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें :  Bilaspur Scooty Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, हादसे के बाद दो युवक फरार

छग व्याख्याता संघ की शिक्षा मंत्री से मुलाकात : कई मुद्दों पर हुई चर्चा
रायपुर: खेत में मिली 10वीं की छात्रा की लाश, चाकू से हमले के संकेत, एक दिन से थी लापता..
Chhattisgarh Assembly: सड़क, हादसे और स्वास्थ्य सेवाओं पर सदन में गरमा सकता है माहौल, सरकार से मांगे जाएंगे जवाब
Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में 119 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, नेहरू अवार्ड से बढ़ाया गया हौसला
NDPS Act Chhattisgarh : खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, ओडिशा से तस्करी करते 2 अंतरराज्यीय गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन
NICL AO Recruitment 2026 : नेशनल इंश्योरेंस में 321 पदों पर भर्ती, 1.14 लाख रुपये तक मासिक वेतन

भर्ती (NICL AO Recruitment 2026) के तहत चयनित…

Urban Company Hair Stylist : सरकारी नौकरी ठुकराकर मुंबई में बाल काटकर महीने में 1 लाख कमा रहा आजमगढ़ का युवक

सरकारी नौकरी पाने के लिए जहां लाखों युवा…

Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
Chhattisgarh Skill Development : TCS-अडानी के साथ समझौता, युवाओं को AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक कौशल और रोजगारोन्मुखी…

Bilaspur Youth Death Case : मारपीट के बाद घर जाकर सो गया युवक, कुछ देर बाद मिली लाश

मारपीट के बाद घर जाकर सोए युवक की…

India vs West Indies T20 Records : भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज, टीम इंडिया ने एक साल में लगाए 311 छक्के
India vs West Indies T20 Records : भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रनचेज, टीम इंडिया ने एक साल में लगाए 311 छक्के

भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?