सीजी भास्कर, 17 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एमएलडी जलशोधन प्लांट के उच्च स्तरीय जलागार को भरने वाली राईजिंग पाईप लाईन में यातायात पुलिस थाना नेहरू नगर के पीछे लिकेज होने से जलापूर्ति बाधित रहेगी। ऐहतियातन मेंटेनेंस के लिए 66 एमएलडी जलशोधन प्लांट में शट्डाउन की आवश्यकता है इसलिए पाईप लाईन लिकेज का संधारण कार्य 19 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा। जिससे 19 फरवरी की शाम की पाली में फरीद नगर एवं स्मृति नगर तथा 20-21 फरवरी को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्च स्तरीय जलागारों में जलप्रदाय पूर्णतः बाधित रहेगा। लीकेज संधारण का कार्य पूर्ण होने पर पूर्व की भांति पेयजल आपूर्ति चालू कर दी जायेगी।
जरूरी खबर : फिल्टर प्लांट में लीकेज, मेंटेनेंस के लिए शटडाउन, भिलाई और रिसाली क्षेत्र में 3 दिनों तक वाटर सप्लाई बाधित, 18 को पानी स्टोर कर लें प्रभावित क्षेत्र के लोग

ताजा खबरें
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान
बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…
Veterinary Medicine Center : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र
जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश
बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…


