CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश सेन ने ई-सिटी बस टर्मिनल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, 4 करोड़ की लागत से बन रहा चार्जिंग डिपो, कहा-“भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ने लगेंगी ई सिटी बसें”

विधायक रिकेश सेन ने ई-सिटी बस टर्मिनल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, 4 करोड़ की लागत से बन रहा चार्जिंग डिपो, कहा-“भिलाई दुर्ग की सड़कों पर जल्द दौड़ने लगेंगी ई सिटी बसें”

By Newsdesk Admin
18/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 फरवरी। वैशाली नगर, भिलाई और दुर्ग के लोगों को बहुत जल्द ई-सिटी बस सेवा का लाभ मिलने लगेगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने ई सिटी बस सेवा के लिए दुर्ग भिलाई से शुरूआत करने की पहल करी है जिसके लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने उनका आभार व्यक्त करते हुए आज प्रधानमंत्री बस डिपो टर्मिनल निर्माण कार्य (ई-सिटी बस डिपो) का दुर्ग में भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, पार्षद सीजू एंथोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ई-सिटी बस टर्मिनल का भूमिपूजन करने के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 4 करोड़ की लागत से शुरू होने जा रहा यह प्रोजेक्ट वैशाली नगर, भिलाई और दुर्ग क्षेत्र के रहवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। ई-बस सेवा डिपो में बसों की चार्जिंग व्यवस्था सहित टर्मिनल का सारा कंट्रोल यहां से होगा। हम लोग बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमारे नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने तय किया कि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले ई-सिटी बस सेवा का शुभारंभ भिलाई से होगा, जो कि स्वागतेय है। भिलाई-दुर्ग के निवासियों को बहुत जल्द ई-सिटी बस सड़कों पर दौड़ती मिलेगी। भाजपा सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सिटी बस सेवाएं प्रारंभ की थीं जिन्हें कांग्रेस सरकार ने डंप कर कबाड़ बना दिया था। ये सिटी बसें लोकल स्तर पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित हुईं थीं। शहर के छोटे छोटे काम, त्यौहारी खरीददारी, नगर निगम, जिला कार्यालय सहित आस-पास की कालोनियों तक आने जाने के लिए खासकर महिलाओं को इससे काफी मदद मिलती थी। सिटी बसें बंद होने से लोगों ने काफी असुविधा महसूस की और सिटी बसों को प्रारंभ करने लगातार मांग करने के बाद भी कांग्रेस की सरकार ने इस ओर कोई पहल नहीं की थी। राज्य की विष्णुदेव सरकार ने भिलाई दुर्ग वासियों की इस मांग को प्राथमिकता से लिया नतीजतन 4 करोड़ की लागत से ई सिटी बस टर्मिनल के भूमिपूजन में हम सभी बड़ी संख्या में आज उपस्थित हैं। तीव्र गति से डिपो का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है और बहुत जल्द भिलाई दुर्ग में ई-सिटी बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। अब घरेलू कामकाज के लिए, बाजार और आवश्यक दफ्तरों तक आवाजाही के लिए महिलाओं को भी स्कूटी या अन्य वाहन व्यवस्था पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।

Free Rice Distribution In CG : बारिश से पहले राहत, जून में एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
Raipur Flight Divert  : घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण रायपुर में नहीं उतर सकी फ्लाइट, नागपुर भेजा गया विमान
दुर्ग जिले के एक गांव में बन रही थी अवैध शराब, पहुंच गई पुलिस, भागे आरोपी, 30 लीटर मदिरा, 5 क्विंटल महुआ जब्त
Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
दर्दनाक हादसा : दुर्ग-धमधा नाका फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Excise Department Action : ACB केस में आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, दो को शो-काज नोटिस

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट और…

Azim Premji Scholarship : बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छात्रवृत्ति, हर साल मिलेंगे 30 हजार

रायपुर, 20 अगस्त : आर्थिक रूप से कमजोर…

PWD Review : निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

रायपुर, 20 अगस्त : लोक निर्माण विभाग के…

Namo Drone Didi : ड्रोन ने बदली आरती साहू की जिंदगी, खेती में सेवा देकर कमाए साढ़े 3 लाख

रायपुर, 17 अगस्त : बलौदाबाजार जिले की महिला…

Cage Culture : 54 केज से बदली मछुआ समिति की किस्मत, 50 लाख तक पहुंची आय

एमसीबी, 19 अगस्त : ग्राम शंकरगढ़ का 10.70…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?