सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही का मामला सामने (Durg Hospital Negligence) आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही से नवजात की हड्डियां टूट गईं और पिछले 10 दिनों से उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मामले में सोमवार को महिला और उसके पति ने सिविल सर्जन के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप Durg Hospital Negligence
पीड़ित महिला ने प्रसव के दौरान अस्पताल में उसके साथ हैवानियत जैसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi : राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है
सिविल सर्जन ने दिया कार्रवाई का भरोसा
महिला और उसके पति का बयान दर्ज किए जाने के बाद सिविल सर्जन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Pakistan Crisis : पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक
स्वास्थ्य मंत्री और एसएसपी से शिकायत
पीड़ित परिवार ने मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से भी शिकायत (Durg Hospital Negligence) की है। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection : दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर
फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही प्रसव के दौरान हुई घटना और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
खबरें और भी पढ़ें…Ganja Smuggling : लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप



