CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

By Newsdesk Admin
12/10/2026
Share
Durg Civic Elections
Durg Civic Elections

सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। आगामी दिसंबर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू (Durg Civic Elections) कर दिया है, वहीं राजनीतिक दलों ने भी बैठकों का दौर तेज कर दिया है।

Contents
  • कल्याण कॉलेज से संचालित होंगी चुनावी गतिविधियां  Durg Civic Elections
  • मतदाता सूची और बीएलओ का प्रशिक्षण
  • मैदान में उतरे पार्षद और राजनीतिक दल

 

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections

कल्याण कॉलेज से संचालित होंगी चुनावी गतिविधियां  Durg Civic Elections

जिला प्रशासन द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, चुनाव से जुड़ी अधिकांश व्यवस्थाओं का केंद्र सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय को बनाया गया है। मतदान सामग्री के वितरण से लेकर पोलिंग पार्टियों की रवानगी और मतदान के पश्चात वापसी एवं मतों की गिनती इसी महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी। इसके अलावा भिलाई निगम आयुक्त द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए प्रस्ताव के मुताबिक महापौर और वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन पत्र भिलाई निगम के महापौर कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे।

मतदाता सूची और बीएलओ का प्रशिक्षण

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन प्रस्तावित है। सूची में छूटे हुए मतदाताओं और नए व युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है तथा दावा-आपत्ति से जुड़ी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन अब चुनावी तैयारियों के अगले चरण में जुट गया है।

मैदान में उतरे पार्षद और राजनीतिक दल

प्रशासनिक तैयारियों के समांतर राजनीतिक हलचल भी काफी तेज हो गई है। चुनाव की घोषणा की आहट के साथ ही वार्डों से लंबे समय से नदारद रहे पार्षद अब जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे हैं। पार्षद घर-घर जाकर अपने कार्यकाल के विकास कार्य गिना रहे हैं, तो वहीं कुछ नेता केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देकर मतदाताओं को रिझाने के लिए बैठकें भी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न निगमों और क्षेत्रों में मैराथन बैठकें शुरू कर दी हैं। पार्षद पद के लिए योग्य और जिताऊ प्रत्याशियों के चयन हेतु वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिससे टिकट वितरण को लेकर मंथन का दौर जारी है।

Mahua Liquor Action : बेहरचुआ में शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, 25 से अधिक बोरी लहान नष्ट
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किन्नर कोर्ट को गुमराह करने लगातार करता रहा कोशिशें, AGPGI रिपोर्ट ने खोल दी पोल, 20 साल की हुई सजा
Korba pond remains a mystery : युवक की संदिग्ध मौत की जांच जारी
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
Bhilai Breaking : निगम कमिश्नर के प्रभार बाद भिलाई में अधिकारी का बड़ा “खेला” 🛑 विधायक को भी नहीं दी जानकारी, व्यवस्थापन पूर्व ही चलवा दिया बुलडोजर 🔵 MLA रिकेश का आज शाम CM हाउस बुलावा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

8th Pay Commission :  8वें वेतन आयोग में 2.1 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा गणित

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को 8वें वेतन…

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप

बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के…

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?