CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”

दिल्ली में रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही भिलाई के इस विधायक समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी, जानिए कौन हैं दिल्ली की CM और भिलाई से उनका क्या रहा है नाता…? मीडिया में अचानक नाम चलने से रेखा ने मान लिया था कि “वो नहीं हो सकती हैं CM”

By Newsdesk Admin
19/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की विधानसभा वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने चार दिन पहले दिल्ली के शालीमार विधानसभा से विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता को बधाई दी और दो दिन पहले ही रिकेश सेन से फोन पर चर्चा में उन्होंने कह दिया था कि मीडिया में सीएम के लिए उनका नाम जिस तरह से चल पड़ा है, यकीन नहीं होता और वो पहली बार विधायक बनीं हैं, भाजपा में जिसका नाम दौड़ जाता है वो उस समय उस पद पर नहीं आता। हंसते हुए दोनों नेताओं ने कुछ ऐसी ही चर्चा की थी।

दरअसल बात वर्ष 2012 की है, जब वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी पार्षद थे, दिल्ली में भाजपा नेत्री रेखा पार्षद के साथ ही दिल्ली महिला मोर्चा की महासचिव थीं। वर्ष 2013 में दुर्ग की भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पांडेय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। इसी दौरान दिल्ली के तालकटोरा मैदान में महिला मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। तब स्व. सुषमा स्वराज के संयोजकत्व में सावन मेला और राष्ट्रीय सम्मेलन में रेखा गुप्ता के साथ रिकेश सेन भी व्यवस्थापन समिति में थे। इतना ही नहीं 2012 में रेखा गुप्ता के वार्ड चुनाव में भी वैशाली नगर से पार्षद रिकेश सेन दिल्ली पहुंचे थे। तभी से रेखा गुप्ता और रिकेश सेन के पारिवारिक संबंध बन गए। विधायक रिकेश जब भी दिल्ली जाते दिल्ली में गुप्ता परिवार से उनका मेल-मिलाप होता रहा है। भारतीय जनता पार्टी से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता का नाम जब अचानक सीएम की दौड़ में आया तो मीडिया और सोशल मीडिया की खबरों में उनका नाम चल जाने से खुद रेखा को लगने लगा था कि वो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगी लेकिन अब वो कहती हैं कि यही भारतीय जनता पार्टी का मास्टर स्ट्रोक है, यहां पार्टी हर जमीनी कार्यकर्ता को देखती है तथा उसकी काबिलियत अनुरूप उसे ऐसी जिम्मेदारी भी दे देती है जिसकी उसने कभी कल्पना तक नहीं की थी। रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के बाद आज रात भिलाई में वैशाली नगर विधायक के घर के सामने लोकांगन में जम कर आतिशबाजी हुई।

बहरहाल दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, RSS और ABVP से जुड़ी भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता हैं। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुईं। रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रधान भी रह चुकी हैं। रेखा शालीमार बाग से जीतकर आई हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी वंदना कुमारी को हराया है। बीते दो चुनाव से रेखा, वंदना कुमारी से हार गईं थीं लेकिन इस बार उन्होंने वंदना कुमारी को हरा दिया। रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। उनका जन्म जींद में ही हुआ लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में वो दिल्ली आई, जिसके बाद दिल्ली की होकर ही रह गईं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1995 में महासचिव का चुनाव रेखा गुप्ता जीत चुकी हैं, मतलब नेतृत्व क्षमता तभी से उनमें रही है। 👇

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वो दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। बात रेखा गुप्ता की पढ़ाई की करें तो उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है। रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से राजनीति में कदम रखा। वह वर्ष 1996-1997 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं और तीन बार पार्षद भी रह चुकी हैं और दक्षिण दिल्ली नगर निगम MCD की पूर्व मेयर हैं। वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में चुनी गईं। 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव में फिर से चुनी गईं। उन्हें 2022 में भाजपा ने आप की शैली ओबेरॉय के खिलाफ एमसीडी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में भी खड़ा किया था। राष्ट्रीय स्तर पर रेखा गुप्ता का नाम भले ही नहीं हो पर दिल्ली की यूनिवर्सिटी से संगठन और धरातल की राजनीति में निगम और mcd की राजनीति में उनका अनुभव बहुत है और पढ़ी लिखी होने के साथ कई पदों और चुनावों में लड़ने का अनुभव भी है। साथ ही महिला और वैश्य समुदाय वाला फैक्टर भी है क्योंकि भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

Gariaband Suicide Case: स्कूल के सामने फंदे पर मिला युवक का शव, सुबह-सुबह इलाके में फैली सनसनी
चीन-PAK-बांग्लादेश की नजदीकी भारत की सुरक्षा को खतरा, बोले CDS अनिल चौहान
Chhattisgarh Health Investment: 15 दिनों में मिले 3,141 करोड़ के प्रस्ताव, खुलेगा 15 बड़े संस्थान
Illegal recovery by posing as an officer of the Mineral Department : एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: आवारा मवेशियों पर सख्त प्रशासन, सड़क हादसे पर मालिक जाएंगे जेल, पर बेपरवाह जानवरों का क्या हल..?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

Sarva Pitru Amavasya 2026 : सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 चीजों का दान माना जाता है शुभ, पितरों का मिलता है आशीर्वाद

Sarva Pitru Amavasya 2026 : मान्यता के अनुसार, इस…

Raipur Garba
Raipur Garba : गरबा आयोजनों को लेकर बजरंग दल ने रखीं 14 मांगें, सुरक्षा से लेकर धार्मिक मर्यादा तक पर जोर

नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर रायपुर में…

Korba Land Fraud
Korba Land Fraud : एक ही जमीन का दो लोगों से सौदा, 7 लाख की ठगी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?