सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव (Assistant Teacher Recruitment) किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती विज्ञापन में संशोधन किया है। अब दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

हाईकोर्ट के आदेश पर बदले नियम Assistant Teacher Recruitment
यह संशोधन 9 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले के अनुपालन में किया गया है। पहले जारी भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता से जुड़े प्रावधानों में बदलाव करते हुए संबंधित श्रेणियों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana : रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान
कुल 2292 पदों पर होगी भर्ती
सहायक शिक्षक भर्ती के तहत ई-संवर्ग में 795 और टी-संवर्ग में 1497 पद निर्धारित हैं। इस तरह कुल 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों का वितरण भी निर्धारित नियमों के अनुसार स्पष्ट किया गया है।
आवेदन की तारीख अलग से होगी जारी
यह भी पढ़ें: Surajpur Elephant Attack : सूरजपुर में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, महुली समेत कई गांवों में बढ़ी दहशत
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित (Assistant Teacher Recruitment) की जाएगी। भर्ती विज्ञापन की बाकी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।
यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling : छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, 15 अक्टूबर तक मौका



