सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। कोरबा के बांकीमोंगरा में ट्रक के पहिए चोरी करने (Korba Crime) पहुंचे बदमाशों ने मुंशी को तलवार दिखाकर धमकाया। घटना सुराकछार स्थित रामबाबू कैंप की है, जहां रात करीब 2 बजे आरोपी ट्रकों के चार पहिए निकालकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
मुंशी विकास यादव ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी गर्दन पर तलवारनुमा हथियार रख दिया। इस दौरान वाहन मालिकों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

चोरी का सामान और कार बरामद Korba Crime
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नजीर अली को जेल भेज दिया है। उसके कब्जे से आर्टिका कार, चोरी के चार पहिए, दो बैटरियां और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: NMMS Scholarship Exam : छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 1,000 रुपए, 23 अक्टूबर तक करें आवेदन
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच (Korba Crime) जारी है।
खबरें और भी हैं…PDS Rice Irregularities : एक गाड़ी राशन दुकान से, दूसरी रास्ते में पकड़ी गई… रायपुर में सभी दुकानों के स्टॉक की जांच की मांग


