सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में चिंता (Tiger Shroff Firing) बढ़ गई है। सिंगर मीका सिंह ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अभिनेता रवि दुबे भी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे।

मीका सिंह ने जताई चिंता Tiger Shroff Firing
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कहा कि जब वह 2005 में मुंबई आए थे, तब इस शहर को सबसे सुरक्षित शहरों में गिनते थे। यहां लोग देर रात तक बेफिक्र होकर काम कर सकते थे। उन्होंने कहा कि अब हालात को लेकर चिंता बढ़ रही है और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी डर महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…Ramanujganj News : रामानुजगंज में दिव्यांग महिला की मौत, चाय के लिए उठाने पहुंची पोती तो सामने आया मामला
सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
मीका ने सरकार से घटना पर संज्ञान लेने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील (Tiger Shroff Firing) की। उन्होंने टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित रहने और जल्द ठीक होने की कामना भी की।
यह भी पढ़ें…President Name : छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले शख्स का मामला पहुंचा राष्ट्रपति भवन, कानून बनाने की मांग
रवि दुबे भी पहुंचे टाइगर के घर
घटना के बाद अभिनेता रवि दुबे के टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचने (Tiger Shroff Firing) की भी चर्चा है। इस मामले ने मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबरें और भी हैं…Police Suspended : अंबिकापुर में नशे में बेसुध मिले दो पुलिसकर्मी, लावारिस मिली इंसास राइफल



