सीजी भास्कर, भिलाई नगर, 21 अक्टूबर। दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज (JD Steel Plant Accident) में फर्नेस ट्रायल के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर संतोष श्रीवास्तव की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने प्लांट संचालक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार
फर्नेस ट्रायल के दौरान छलका पिघला मेटल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर को चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज में हुई। उस समय प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का ट्रायल चल रहा था। इसी दौरान अचानक भारी मात्रा में खौलता हुआ पिघला मेटल फर्नेस से बाहर छलक गया। इसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहे मजदूर संतोष श्रीवास्तव (42 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस औद्योगिक हादसे (Industrial Accident in Durg) के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Bhilai Road Accident : गरबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार युवक गंभीर
सुरक्षा में लापरवाही की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फर्नेस ट्रायल के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। प्लांट संचालन में कथित लापरवाही के कारण यह जानलेवा हादसा होने की आशंका जताई गई है। इसी आधार पर पुलिस ने जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संयंत्र में सुरक्षा मानकों और ट्रायल के दौरान अपनाई गई प्रक्रियाओं की पड़ताल के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारणों और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Asian Para Games Gold Medal : दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल, कभी रिश्तेदार करते थे जानवर से तुलना



