सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों के लिए मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार (Home Guard Salary) किया गया है। इसके तहत वर्तमान 19,500 रुपये की राशि बढ़ाकर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने की योजना है। प्रस्ताव में महंगाई भत्ता और वर्दी धुलाई भत्ता भी शामिल है। हालांकि, इसे लागू करने की प्रक्रिया शासन की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

ऐसे तय होगी 30,870 रुपये की राशि Home Guard Salary
गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, 19,500 रुपये मूल मानदेय के साथ 58 प्रतिशत की दर से 11,310 रुपये महंगाई भत्ता और 60 रुपये वर्दी धुलाई भत्ता जोड़ा जाएगा। इस तरह कुल राशि 30,870 रुपये प्रतिमाह होगी।
यह भी पढ़ें…Bastar Dussehra : बस्तर दशहरे में बड़ा हादसा, विजय रथ के पहिए के नीचे दबकर ग्रामीण की मौत
पहले भी बढ़ाया गया था मानदेय
वर्ष 2017 में नगर सैनिकों का मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 13,200 रुपये किया (Home Guard Salary) गया था। इसके बाद 30 मई 2023 के आदेश के तहत 1 अप्रैल 2023 से 6,300 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिससे मानदेय 19,500 रुपये हो गया था।
यह भी पढ़ें…Raigarh Trailer Driver Robbery Case : रायगढ़ में चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में निभाते हैं जिम्मेदारी
नगर सैनिक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाओं में भी तैनात रहते हैं। गृह विभाग ने मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव के पीछे न्यायालय के निर्देशों, महंगाई और जवानों की जिम्मेदारियों को आधार बताया है।
खबरें और भी हैं…Sonia Gandhi Autobiography : सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, आत्मकथा ‘बिलॉन्ग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक की साझा


