CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जयपुर का नकली पैर लगा उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग होते एमपी जा रहे विकलांग युवक को एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने दबोचा, डेढ़ लाख का गांजा जब्त

जयपुर का नकली पैर लगा उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग होते एमपी जा रहे विकलांग युवक को एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने दबोचा, डेढ़ लाख का गांजा जब्त

By Newsdesk Admin
25/02/2025
Share

▶️ उड़िसा के खरियार रोड से बस के माध्यम से पहुंचा था दुर्ग

▶️ बैतुल मध्य प्रदेश का है रहने वाला, बहन भी बेचती है गांजा

सीजी भास्कर, 25 फरवरी। दुर्ग जिले की पद्मनाभपुर पुलिस ने उड़ीसा से गांजा ले कर मध्यप्रदेश जा रहे विकलांग आरोपी को धरदबोचा है। आपको बता दें कि एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। इसके लिए बाकायदा टीम बनाई गई है जो कि गांजा तस्करों की हर एक्टीविटी पर कड़ी नजर रखे हुए है।

दुर्ग जिले में गठित एएनटीएफ के साथ विभिन्न थानों के सहयोग से लगातार गांजा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात युवक जो कि एक पैर नकली लगाए हुए है, दुर्ग बस स्टैण्ड में मध्य प्रदेश जाने के लिए बस की प्रतिक्षा कर रहा है। उसके पास 2 कपड़े का बैग है जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामान रखा लग रहा है। सूचना पर गठित विशेष टीम द्वारा बस स्टैण्ड यात्री प्रतिक्षालय दुर्ग में घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये हुलिया के आधार पर युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान धीरज वर्मा पिता स्व उमाशंकर वर्मा (32 वर्ष) निवासी बगडोना बस्ती, थाना सारनी, तहसील घोराडोंगरी जिला बैतुल मध्य प्रदेश के रूप में हुई। उसके कब्जे में दो बैग दोनों हाथों से जब्त कर जांच में अंदर रखे 2-2 किग्रा के 6 नग पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला है। आरोपी द्वारा अवैध रूप से गांजा उड़ीसा खरियार रोड से बेचने के लिए जिला बैतूल मध्य प्रदेश लेकर जाना बताया गया।

Oplus_131072

आरोपी अपनी बहन के साथ मिलकर गांजा को पुड़िया बनाकर बिक्री करता रहा है। वह एक पैर से विकलांग है तथा जयपुर से नकली पैर चलने फिरने के लिए लगवा रखा है। उड़िसा खरियार रोड से बस के माध्यम से दुर्ग बस स्टैण्ड एवं दुर्ग से जिला बैतूल मध्य प्रदेश आने-जाने का रूट उसने तय कर रखा था। इसी रूट के माध्यम से बस से 2-3 बार गांजा लेकर वह जा चुका है। इस कार्यवाही में एसीसीयू से प्र आरक्षक मेघराज चेलक, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, अजय ढीमर एवं थाना पद्यनाभपुर से सउनि रामस्वरूप कुरैशिया, आरक्षक दिनेश, प्रकाश देशमुख, मुकेश की उल्लेखनीय भूमिका रही।

CG Accident News : बस हादसे में मृत बलरामपुर के 10 ग्रामीणों को एक साथ दी गई अंतिम विदाई
Sakhi One Stop Centre Job : सखी सेंटर में नौकरी का मौका, बहुद्देशीय कर्मचारी व रसोईया के आवेदन 10 फरवरी तक
हादसे के पहले प्लेन के अंदर की आखिरी तस्वीर, पूर्व CM विजय रूपाणी नहीं रहे, राज्यसभा सांसद ने की पुष्टि
There was a commotion in the bus : पंडरिया पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Chherchhera Festival : छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पढ़े संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?