सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विज्ञापित विभिन्न संवर्गों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते (NHM Recruitment 2026) हुए दावा-आपत्ति निराकरण के बाद पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इनमें से 8 महत्वपूर्ण पदों के लिए मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन की तिथि 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें…Raipur Factory Theft : रायपुर में बड़ी चोरी, चौकीदार को बांधकर 800 किलो कॉपर वायर ले गए चोर
आठ पदों के लिए अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट NHM Recruitment 2026
आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कुल 18 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा और दावा-आपत्ति निराकरण के उपरांत 10 प्रमुख पदों साइकोलॉजिस्ट क्लिनिकल (एनएमएचपी), प्रोग्राम एसोसिएट (एनटीईपी), सोशल वर्कर (एनएमएचपी), डेंटल असिस्टेंट (एनओएचपी/एनयूएचएम), एमपीडब्ल्यू-पुरुष (यूएएएम), ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट (एनयूएचएम), सिक्योरिटी गार्ड (आईसीयू), अकाउंटेंट (एनयूएचएम), फार्मासिस्ट (एनयूएचएम) और लैब सुपरवाइजर (एनटीईपी) की अंतिम पात्र-अपात्र सूची तैयार कर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।
कुल 18 पदों के लिए मांगे गए थे आवेदन
दावा-आपत्ति निराकरण के बाद इनमें से 8 पदों (साइकोलॉजिस्ट क्लिनिकल, प्रोग्राम एसोसिएट, सोशल वर्कर, डेंटल असिस्टेंट, एमपीडब्ल्यू-पुरुष, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट, फार्मासिस्ट एवं लैब सुपरवाइजर) हेतु अभ्यर्थियों की मेरिट के अनुसार 1:5 एवं 1:10 के अनुपात में कौशल व लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट (NHM Recruitment 2026) सूची जारी की गई है।
यहां देखें परीक्षा की जानकारी
आगामी 4 नवंबर को आयोजित होने वाले दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल/लिखित परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी, दिशा-निर्देश व अंतिम चयन सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी आवश्यक विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं…Dhamtari Food Safety : धमतरी में गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई, रमन स्वीट्स का लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित



