CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » फरवरी में ही चलने लगी लू! तीन राज्यों में अलर्ट, यहां बर्फबारी देगी गर्मी से राहत

फरवरी में ही चलने लगी लू! तीन राज्यों में अलर्ट, यहां बर्फबारी देगी गर्मी से राहत

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है. वहीं मैदानी इलाकों के कुछ राज्यों में बारिश तो कुछ में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. वहीं महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर देखा जा रहा है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी में 26 से 28 फरवरी को बारिश होने की संभावना है.

गुजरात में मौसम विभाग ने तीन दिनों तक लू का येलो अलर्ट जारी किया. गुजरात 25 से 27 फरवरी तक गर्म हवाओं की चपेट में रहने की बात मौसम विभाग की तरफ से कही गई. इसके अलावा विभाग ने कर्नाटक के कई इलाकों के लिए भी हीटवेव की चेतावनी दी गई है. साथ ही दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. केरल के कन्नूर में सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.

बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसकी वजह से यहां गर्मी बढ़ सकती है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान था. इसके अलावा मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है. ऐसे में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है. आईएमडी का अनुमान है कि कल से दो-तीन डिग्री तक पारा चढ़ सकता है.

बारिश होने की संभावना

दिल्ली में आज शाम से लेकर 28 फरवरी तक सुबह और शाम के वक्त हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसके अलावा एक, दो और तीन मार्च को बादल रहेंगे. यूपी में भी बारिश का अनुमान जताया गया है. राज्य में अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर से बदलने जा रहा हैं. विभाग ने 27 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. यूपी के नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जिलों में कल बारिश हो सकती है, हालांकि आज मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है.हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

बर्फबारी को लेकर अलर्ट

जम्मू कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो रही है जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, तीन मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. उत्तराखंड के चार जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है.

पुश्तैनी जमीन बनी जान की दुश्मन, चाची ने की भतीजे की हत्या, गांव में दहशत
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन
Farmer Kills Fox in Andhra Pradesh : खेत में हमला करने आई लोमड़ी, किसान ने बहादुरी से पटककर मार डाला – आंध्र प्रदेश में फैली दहशत
औरंगजेब की कब्र का मुद्दा थमा नहीं, हुमायूं के मकबरे पहुंचे VHP के नेता… केंद्र को सौपेंगे रिपोर्ट
Police Recruitment Alert : पुलिस भर्ती 2024 – दलालों के जाल से बचें, दुर्ग पुलिस ने अभ्यर्थियों को किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

Raipur Tiranga Yatra
Raipur Tiranga Yatra : शान से लहराया तिरंगा, फूलों की बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Raipur Tiranga Yatra : हाथों में तिरंगा लिए…

Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग जिले में स्पा सेंटर की आड़ में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?