सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खंडुवा में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने का मामला सामने (Simga Crime News) आया है। गाली-गलौज और मारपीट के बाद चाकू से वार कर युवक को घायल करने के आरोप में सिमगा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विवाद के बाद किया चाकू से वार Simga Crime News
जानकारी के अनुसार, ग्राम खंडुवा में विवाद के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अश्लील गाली-गलौज की और युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें…Ganja Smuggling : स्कूटी से गांजा ले जा रहा युवक गिरफ्तार, 3 किलो से ज्यादा नशीला पदार्थ जब्त
दोनों आरोपी ग्राम खंडुवा के निवासी
पुलिस ने इस मामले में अमर दास मिरी, उम्र 20 वर्ष, पिता अरुण मिरी और विकास गेण्डरे, उम्र 18 वर्ष, पिता विजय गेण्डरे को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राम खंडुवा, थाना सिमगा के निवासी हैं।
यह भी पढ़ें…Mungeli Crime News : मुंगेली में 17 वर्षीय किशोरी की हत्या का खुलासा, 72 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार
बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई (Simga Crime News) की है। मामूली विवाद में धारदार हथियार का इस्तेमाल किए जाने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है।
खबरें और भी हैं…Mahasamund Kisan Chakkajam : कावेरी सीड्स के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, NH-353 पर 4 घंटे तक जाम से परेशान रहे लोग
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



