CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश का यह छोटा सा प्रयास वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को देगा बड़ी राहत, जानिए MLA की गणतंत्र दिवस पर एक और अनूठी सौगात….

विधायक रिकेश का यह छोटा सा प्रयास वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को देगा बड़ी राहत, जानिए MLA की गणतंत्र दिवस पर एक और अनूठी सौगात….

By Newsdesk Admin
26/01/2025
Share

▶️ राजधानी रायपुर और दिल्ली में वैशाली नगर भवन, महाकुंभ दर्शन के लिए एक तरफ के किराये बाद आज से शुरू हुई यह सुविधा

सीजी भास्कर, 26 जनवरी। वैशाली नगर विधानसभा के लोगों के लिए ड्रायविंग लायसेंस शिविर, फ्री पसहर चावल, करेला-टमाटर वितरण, मूवी और प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों के लिए एक तरफ के किराये की सुविधा जैसे अनूठे और हितकारी कार्यक्रम करने वाले चर्चित विधायक रिकेश सेन ने आज गणतंत्र दिवस पर एक और बड़ी सुविधा प्रारंभ की है।

युवा विधायक श्री सेन के प्रयास से वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी राजस्थान के कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स को जहां रियायत दर पर अब हास्टल उपलब्ध होगा वहीं कोटा में काम्पीटिटिव एग्जाम की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स से मिलने जाने वाले उनके पैरेंट्स को अधिकतम 7 दिनों तक निःशुल्क ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

आज गणतंत्र दिवस पर इस सुविधा के प्रारंभ किए जाने की घोषणा करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि कोटा देश भर में विख्यात है, यहां से हजारों की संख्या में सिलेक्शन हर साल आईआईटी और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में होते हैं। यहीं से स्टूडेंट्स का अधिकतम सिलेक्शन रेट और टॉपर होने की वजह से देश भर में कोटा शहर स्टडी ब्रांड माना जाता है। भारतवर्ष से अधिकतर कक्षा 10वीं के बाद स्टूडेंट कोटा जाकर 2 साल परीक्षा की तैयारी करते हैं। कुछ स्टूडेंट्स 12वीं के साथ और कुछ 12वीं पास करने के बाद कोटा जाते हैं। बोर्ड परीक्षाओं के बाद कोटा के कोचिंग संस्थान में एडमिशन का मेला जैसा लग जाता है। ऐसे में वैशाली नगर से जाने वाले स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को एक बड़ी रकम कोटा में ठहरने के लिए खर्च करनी पड़ती है। कोटा में डेढ़ हजार से अधिक छोटे बड़े कोचिंग संस्थान होने से अधिकांश पैरेंट्स अपनी सुविधानुसार बच्चे को कोटा भेजने की चाहत रखते हैं। हाल ही में मुझे एक सामाजिक कार्यक्रम में कोटा जाने का अवसर मिला। यहां लोकसभा अध्यक्ष व सांसद ओम बिड़ला तथा कुछ हास्टल्स प्रबंधकों से चर्चा कर मैंने इस नई सुविधा का आरंभ आज 26 जनवरी से किया है। वैशाली नगर विधानसभा के स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए यह सुविधा आज से प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक लोग जीरो रोड शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय से सम्पर्क कर इस बावत जानकारी ले कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधानसभा के जरूरतमंद स्टूडेंट्स को काम्पीटिटिव एग्जाम या उपचार के लिए राजधानी रायपुर और दिल्ली जाने वालों के नि:शुल्क ठहरने के लिए “वैशाली नगर भवन” में व्यवस्था की जाती रही है। अब कोटा में अपने बच्चों से मिलने जाने वाले वैशाली नगर रहवासी पैरेंट्स को होटल या लाज में अनावश्यक रूपये नहीं खर्चने पड़ेंगे। वो अधिकतम एक सप्ताह तक कोटा में अपने बच्चों के साथ रह सकेंगे। इसके आलावा कोटा कोचिंग संस्थानों के एंटरेंस एग्जाम बाद एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को रियायती दर पर विधायक रिकेश सेन की पहल से हास्टल मिलने लगेगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि कोटा में पढ़़ने और पढ़ाने का जो माहौल है वह स्टूडेंट को बाकी जगह से अलग बनाता है। जैसा काम्पटीशन कोटा में है, वैसा दूसरे शहरों में अमूमन नहीं होता जिससे कोटा से हर साल अधिकांश बच्चों का सिलेक्शन भी होता है इसीलिए लोग कोटा जाते हैं। यहां नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहे हैं जिसमें स्टूडेंट्स के साथ उनके पेरेंट्स भी शामिल होते हैं। वैशाली नगर विधानसभा से जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा मुहैया कराने के पीछे उनका मकसद पैरेंट्स के आर्थिक बोझ को कम करना तथा स्टूडेंट्स के लिए बेहतर प्लेटफार्म तैयार करने में मदद का एक छोटा सा प्रयास मात्र है। श्री सेन ने कहा कि वैशाली नगर से कोटा में रह कर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के रहने के लिए बेहतर हास्टल रियायती दर पर वो उपलब्ध कराएंगे ही, साथ में जो पैरेंट्स कोटा अपने बच्चों से मिलने जाएंगे उनके लिए भी अधिकतम 7 दिन तक रूकने का प्रबंध भी करेंगे।

Drunk Driving Crackdown Bhilai : नशे में स्टेयरिंग थामने वाले 24 चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग
Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल
बिहार में 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर चोरी !
गरियाबंद: कोर्ट कर्मचारी को जमीन पर पटककर पीटा, परिवार ने मोबाइल-बैग छीना और दस्तावेज फाड़े, कोर्ट के फैसले से था नाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

US 100 Percent Tariff on India
US 100 Percent Tariff on India : रूस के तेल कारोबार पर अमेरिका का शिकंजा, भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव

US 100 Percent Tariff on India : अमेरिकी…

Chhattisgarh Liquor Shops
Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

Chhattisgarh Liquor Shops :विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों…

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?