सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। मुंगेली जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी (Mungeli Police ) कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों को साफ निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करें। ड्यूटी में लापरवाही और मामलों के निराकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गुंडा-बदमाशों की होगी नियमित जांच Mungeli Police
एसएसपी ने गुंडा-बदमाशों की नियमित चेकिंग, लंबित समन-वारंट की तामीली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर जिला बदर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में भी तेजी लाने को कहा गया।
महिला और बच्चों की सुरक्षा पर जोर
महिलाओं और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश को प्राथमिकता देने और पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने पर भी जोर दिया गया।
साइबर ठगी के मामलों में तेजी से कार्रवाई
ऑनलाइन ठगी के मामलों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने होल्ड कराई गई रकम पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। लंबित ई-साक्ष्यों का जल्द निराकरण करने और नए आपराधिक कानूनों के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश भी दिए गए।
यह भी पढ़ें…Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एडीपीओ जायिता सिंह ने भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों की जानकारी देते हुए विवेचना प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, डॉ. प्रशांत शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
एसएसपी भोजराम पटेल ने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं…Gambling Raid : तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



