सीजी भास्कर, 07 अगस्त। इंजीनयरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग के ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके पास इंजन फैक्ट्री अवाडी में अप्रेंटिसशिप करने का सुनहरा मौका है। इंजन फैक्ट्री अवाडी की ओर से ग्रेजुएट, टेक्नीशियन एवं नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिसशिप के कुल 82 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानि 8 अगस्त 2024 से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 तक जारी रहेगी। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म NATS की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।इस भर्ती में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी में डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त, नॉन इंजीनियरिंग पदों पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी ने बीएससी/ बीए/ बीकॉम/ बीबीए/ बीबीएम/ आदि स्नातक डिग्री हासिल किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों एवं नॉन इंजीनियरिंग अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 8000 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को NATS की ऑफिशियल वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
Job News : इंजन फैक्ट्री में ग्रेजुएट, टेक्नीशियन एवं नॉन इंजीनियरिंग पदों पर अप्रेंटिसशिप का मौका ✅ ये रही भर्ती डिटेल, कल से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

Oplus_131072
Quick Link
ताजा खबरें
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…
दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स
दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…
Driver Association : प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें
जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ…
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


