सीजी भास्कर, रायपुर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव में लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्रवाई की है। शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क (Chhattisgarh Road Construction) के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क को लेकर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और जांच के बाद विभाग ने दोनों ठेकेदारों से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। खास बात यह है कि सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी की अवधि में है।
दो ठेकेदारों को नोटिस
राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क का निरीक्षण किया था। जांच में निर्माण कार्य अधूरे और गुणवत्ताहीन पाए गए। सड़क की सतह उखड़ने के साथ निर्माण गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और निर्धारित मानकों के पालन को लेकर भी खामियां सामने आईं। (Chhattisgarh Road Construction) इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh OTS-2 Scheme : छत्तीसगढ़ में सस्ते मकान खरीदने का मौका! 1,659 संपत्तियां बिकीं, अब भी 997 बाकी
छह उप अभियंताओं को भी नोटिस
सड़क निर्माण के बाद सतह क्षतिग्रस्त होने और रखरखाव में लापरवाही के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के छह उप अभियंताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को तीन दिनों के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जवाब के बाद होगी कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया है कि उप अभियंताओं के जवाब की समीक्षा की जाएगी। यदि उनका प्रतिवाद संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। (Chhattisgarh Road Construction) वहीं, ठेकेदारों को भी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सड़क के रखरखाव से जुड़ी खामियों पर निर्धारित समयसीमा में जवाब देना होगा। सड़क के परफॉर्मेंस गारंटी में होने के बावजूद सतह क्षतिग्रस्त होने और रखरखाव में लापरवाही को लेकर विभाग की यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें : Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार



