CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

By Newsdesk Admin
25/10/2026
Share
Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती
Mungeli Rural Development : निर्माण कार्यों में तेजी लाने मैदान में उतरे जनपद सीईओ, गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती

सीजी भास्कर, मुंगेली, 25 अक्टूबर।  मुंगेली जिले में ग्रामीण विकास कार्यों (Mungeli Rural Development) को रफ्तार देने के लिए जनपद पंचायत सीईओ संतोष घोषले ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के निर्देशन में किए गए इस दौरे में उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा किया जाए।

Contents
  • पांच पंचायतों में निरीक्षण
  • अधूरे काम जल्द शुरू करें
  • गुणवत्ता और निगरानी पर जोर

यह भी पढ़ें : Smriti Irani Raipur Visit : स्मृति ईरानी के पहुंचते ही भाजपा कार्यालय से हटाई पुलिस, सादगी से स्वागत, 2 दिन में होंगी 12 बैठकें

पांच पंचायतों में निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान ग्राम बरदुली, भटलिकला, झझपुरीखुर्द, बुचवाकापा और खाम्हीकुर्मी में संचालित तथा अब तक शुरू नहीं हुए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इनमें बालिका शौचालय, प्राथमिक शाला भवन, उपस्वास्थ्य केंद्र और मुक्तिधाम निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ग्रामीण विकास कार्यों (Mungeli Rural Development) की समीक्षा करते हुए सीईओ ने मौके पर काम की स्थिति जानी और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Balod Road Accident : कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटे और दो बच्चियों समेत नहर में गिरे, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अधूरे काम जल्द शुरू करें

जनपद सीईओ संतोष घोषले ने निर्देश दिए कि जिन निर्माण कार्यों की शुरुआत अब तक नहीं हुई है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द शुरू कराया जाए। वहीं, जिन कार्यों पर निर्माण जारी है, उनमें पर्याप्त श्रमिकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर काम की गति बढ़ाई जाए, ताकि ग्रामीणों को सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों (Mungeli Rural Development) में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी नियमित रूप से कार्यों की प्रगति की समीक्षा करें और मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समय रहते निराकरण करें।

यह भी पढ़ें : Bastar Water Supply Scheme : बस्तर में पानी की समस्या होगी दूर! 57.71 करोड़ मंजूर, मारकंडी नदी से घरों तक पहुंचेगा शुद्ध पानी

गुणवत्ता और निगरानी पर जोर

सीईओ ने सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए कहा कि काम की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि समय-सीमा का पालन हो सके। निरीक्षण के दौरान तकनीकी सहायक (टीए), सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। ग्रामीण विकास कार्यों (Mungeli Rural Development) में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के एसडीओ जे.एस. सिदार और कार्यक्रम अधिकारी (पीओ) उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  Dhamtari Mahanadi Bridge : महानदी पर बनेगा 92 करोड़ का नया फोरलेन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा का सफर होगा आसान

Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
भिलाई पहुंचे “द ग्रेट खली” ने हनुमान मंदिर में किया अभिषेक, कहा-दिव्य शक्ति के दर्शन और भिलाई वासियों के प्रेम से हूं अभिभूत
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप
शुक्ला-दुबे विवाद में कूदीं राधिका खेड़ा, बोलीं- “मेरे साथ हुआ था और भी बुरा बर्ताव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज
Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज

बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra Pihu Das Controversy) की…

Korba Hotel Conversion Allegations : कोरबा के होटल में 40 लोगों के ठहरने पर हंगामा, प्रार्थना सभा की सूचना पर पहुंचा जमकर बवाल
Korba Hotel Conversion Allegations : कोरबा के होटल में 40 लोगों के ठहरने पर हंगामा, प्रार्थना सभा की सूचना पर पहुंचा जमकर बवाल

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल स्टार इन…

Lormi Elephant Attack : 3 हाथियों का उत्पात, 2 मवेशियों की मौत, जान बचाने घर छोड़कर भागा परिवार
Lormi Elephant Attack : 3 हाथियों का उत्पात, 2 मवेशियों की मौत, जान बचाने घर छोड़कर भागा परिवार

मुंगेली जिले के लोरमी वनांचल क्षेत्र में हाथियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?