सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला सामने (Mungeli News) आया है। खुड़िया चौकी क्षेत्र में 45 वर्षीय प्रतिभा नेताम की हत्या का आरोप उनके 16 साल के सौतेले बेटे पर लगा है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कुल्हाड़ी से हमले में महिला की मौत Mungeli News
जानकारी के मुताबिक, बीती रात नाबालिग ने प्रतिभा नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर खुड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें…Tree Treatment : धमतरी के जंगल में 3500 पेड़ों को बचाने की मुहिम, वैज्ञानिक तरीके से होगा इलाज
संदेह को माना जा रहा संभावित वजह
शुरुआती पूछताछ में चरित्र पर संदेह को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में 91 सब इंजीनियरों के तबादले, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बदली पदस्थापना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
खबरें और भी हैं…Durg News : दुर्ग में पांच महिलाओं की पिटाई, बच्चा चोरी की चर्चा के बीच टीआई ने बताई विवाद की वजह


