सीजी भास्कर, गुवाहाटी, 27 अक्टूबर 2026। असम के गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद (Assam Hotel Firing Case) ने खूनी रूप ले लिया। बोरा सर्विस इलाके के बिलास इन होटल में सोमवार रात अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है। मृतकों में होटल मालिक के परिवार के चार लोग शामिल बताए गए हैं, जिनमें उनकी पत्नी और बेटा भी हैं। पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है।
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Jail Escape : जेल में बड़ा कांड! पुलिसकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार
लीज विवाद में चलीं गोलियां
पुलिस के मुताबिक, होटल को लेकर मालिक और उसे किराए पर लेने वाले व्यक्ति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर छह लोगों पर गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी (Assam Crime News) में पांच लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : बस्तर में चक्रवात का अलर्ट, दंतेवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद; NDRF-SDRF की टीमें तैयार
आरोपी की हुई गिरफ्तारी
पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि आरोपी घनकांत गोगोई ने पिछले साल होटल लीज पर लिया था। लीज समझौते को लेकर उसका होटल मालिक के परिवार से विवाद चल रहा था। सोमवार रात विवाद बढ़ने के बाद उसने कथित तौर पर गोलीबारी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की पिस्तौल भी जब्त की गई है। मामले की जांच (Hotel Firing Case) जारी है।
यह भी पढ़ें : Supreme Court SIR Hearing : SIR मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर टिकी नजरें
तीन मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतकों में हेलेना भराली, देबोरशी कश्यप और नारायण दास की पहचान हो चुकी है। बाकी दो मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान सत्येन पाठक के रूप में हुई है। उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : Supreme Court SIR Hearing : SIR मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की याचिका पर टिकी नजरें
घायल की हालत स्थिर
अस्पताल में सत्येन पाठक का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं, पुलिस गोलीबारी (Assam News) के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। होटल के लीज विवाद में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।



