सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक संभावित चक्रवाती तूफान के असर से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को जनहानि और पशुधन के नुकसान को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। (Balod Heavy Rain Alert)
यह भी पढ़ें : गुजरात में भयंकर बारिश के बाद अब अरब सागर में खतरनाक तूफान के आसार, जानें IMD का अपडेट
बालोद जिले के 61 संवेदनशील गांवों पर विशेष निगरानी : Balod Heavy Rain Alert
प्रशासन ने पहले तेज बारिश से प्रभावित 61 गांवों पर विशेष निगरानी रखी है। गुरुर, गुंडरदेही और बालोद विकासखंड के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है। जलभराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत शिविर तैयार रखने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपात स्थिति के लिए राहत शिविर तैयार रखने के निर्देश
बाढ़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। आपात स्थिति में नागरिक 07749-223950 या डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले में डायल 112 के 12 वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Winter Update : चक्रवात ‘दितवाह’ के चलते तटीय राज्यों में बारिश के आसार
स्कूल, स्वास्थ्य और बिजली विभाग को सतर्क रहने के निर्देश : Balod Heavy Rain Alert
प्रशासन ने स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली विभाग और अन्य जरूरी सेवाओं को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, लोगों से नदी-नालों, तेज बहाव वाले रास्तों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बढ़ेगी बारिश, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट
ख़बरें और भी हैं :Bay of Bengal Cyclone Alert : बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में अलर्ट


