सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत (Highway Accident) हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतकों में बस चालक और हेल्पर भी शामिल हैं।

तीन की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम Highway Accident
जानकारी के मुताबिक, यात्री बस क्रमांक CG-04-NM-0859 हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान वह सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक CG-07-BL-4370 से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें…IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़ें…Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
हाईवे पर खड़े वाहनों से बढ़ता खतरा
इस हादसे ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात के समय कम रोशनी और वाहनों का दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देना दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। ऐसे में भारी वाहनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा करना और रिफ्लेक्टर व चेतावनी संकेत लगाना जरूरी है।
खबरें और भी हैं…Raigarh Robbery : रायगढ़ के केलो डैम लूटकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



