CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर माना रोड पर हादसा: एयरपोर्ट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल!

रायपुर माना रोड पर हादसा: एयरपोर्ट जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल!

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी।

बालोद के पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम साहू को लेने एयरपोर्ट जा रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दो युवक घायल हो गए। घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है।

लालपुर निवासी नरेंद्र साहू (19) और सूरज साहू (16) अपने बाइक से भूतेश्वर महादेव की दर्शन के लिए गरियाबंद जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर से बालोद के पूर्व विधायक को लेने ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी माना एयरपोर्ट जा रहे थे।

इसी दौरान माना बस्ती से पहले सिग्नल के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों युवकों के पैर फैक्चर हो गए तो वहीं कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पीछे बैठा युवक डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा

घायल के परिजनों का कहना है कि कार इतनी स्पीड में था कि पीछे बैठा सूरज साहू उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा। जिसे आनन-फानन में पचपेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची माना पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है।

दिल्ली से लौट रहे थे भाजपा के पूर्व विधायक

जानकारी के मुताबिक, यह कार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संजारी बालोद विधानसभा के पूर्व विधायक प्रीतम साहू की है। वे दिल्ली के एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

उन्हें एयरपोर्ट लेने जा रही गाड़ी से हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद पूर्व विधायक ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया। वहीं परिजनों को भी बेहतर इलाज करवाने का आश्वासन दिया।

Big Break : बीजापुर के उसूर इलाके में IED ब्लास्ट, चपेट में आए 5 CRPF जवान, सुबह गश्त के लिए निकली थी टीम
Forest Land Encroachment Balrampur : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, वनकर्मी और ग्रामीण आमने-सामने, रिश्वत व मारपीट के आरोप
Siliyari Rape Case Eighth Accused Arrested : दुष्कर्म केस में बढ़ता जा रहा घेरा, सौदेबाजी का एक और आरोपी गिरफ्तार
Nehru Nagar Sewerage Pipeline Renewal: वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, विधायक रिकेश सेन की पहल से स्वीकृत 25.42 करोड़
Raipur SP Notice : हाईकोर्ट का सख्त रुख! रायपुर एसपी को अवमानना का नोटिस, जवाब तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?