CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sarang Helicopter Show Raipur : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग का दम! 25 मिनट तक उड़ेंगे पांच हेलीकॉप्टर, 2 नवंबर को होगा एयर शो

Sarang Helicopter Show Raipur : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग का दम! 25 मिनट तक उड़ेंगे पांच हेलीकॉप्टर, 2 नवंबर को होगा एयर शो

By Newsdesk Admin
30/10/2026
Share
Sarang Helicopter Show Raipur : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग का दम! 25 मिनट तक उड़ेंगे पांच हेलीकॉप्टर, 2 नवंबर को होगा एयर शो
Sarang Helicopter Show Raipur : रायपुर के आसमान में आज दिखेगा सारंग का दम! 25 मिनट तक उड़ेंगे पांच हेलीकॉप्टर, 2 नवंबर को होगा एयर शो

सीजी भास्कर, रायपुर, 30 अक्टूबर। रायपुर के आसमान में आज भारतीय वायुसेना की सारंग टीम (Sarang Helicopter Show Raipur) के हेलीकॉप्टर उड़ान भरते नजर आएंगे। दोपहर में करीब 25 मिनट तक पांच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से उड़ान भरेंगे। खास बात यह है कि शहरवासी अपने घरों की छतों से भी इस नजारे को देख सकेंगे। राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले आज होने वाली उड़ान को लेकर लोगों में उत्सुकता है।

Contents
  • 2 नवंबर को होगा एयर शो
  • 2003 में हुआ था गठन
  • स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर
  • टीम में होते हैं पांच हेलीकॉप्टर
  • आसमान में बनाते हैं आकृतियां

यह भी पढ़ें :  JP Nadda Durg Visit :  जेपी नड्डा का दुर्ग दौरा, बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो-एंट्री

2 नवंबर को होगा एयर शो

राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम अपने हवाई करतब दिखाएगी। आज रायपुर में होने वाली उड़ान इसी प्रदर्शन से पहले की गतिविधि का हिस्सा है। भारतीय वायुसेना की यह टीम हेलीकॉप्टरों के बीच सटीक तालमेल और शानदार फॉर्मेशन फ्लाइंग के लिए जानी जाती है।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Businessmen Aid :  विधायक रिकेश की पहल पर अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसायियों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

 

2003 में हुआ था गठन

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का गठन वर्ष 2003 में किया गया था। फरवरी 2004 में सिंगापुर के एशियन एयरोस्पेस एयर शो में टीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद से सारंग टीम देश और विदेश के कई एयर शो में अपने हवाई करतब दिखा चुकी है। इससे पहले गुरुवार को सारंग टीम के अधिकारियों ने लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान एयर कमोडोर एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग, हेडक्वार्टर एंटी नक्सल टास्क फोर्स नंदा कुमार बाला के साथ कैप्टन वैभव विशाल, जीपी कैप्टन अभिजीत कुमार, सीडीआर प्रियांशु, स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर विनय पाठक, लेफ्टिनेंट शशांक और लेफ्टिनेंट साई अक्षय मौजूद रहे। टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की।

 

यह भी पढ़ें :  SBI Life Bima Ki Baat Campaign : SBI लाइफ का ‘बीमा की बात’ अभियान शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी वैन

 

स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर

सारंग टीम (Sarang Helicopter Show Raipur) में भारत में विकसित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव का इस्तेमाल किया जाता है। इन हेलीकॉप्टरों के जरिए टीम समूह में उड़ान, तेज मोड़ और आपसी तालमेल के साथ कई तरह के हवाई करतब दिखाती है। हेलीकॉप्टरों पर मोर से प्रेरित रंग और डिजाइन भी इस टीम की खास पहचान हैं।

 

यह भी पढ़ें : Supreme Court On Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट पर CJI सख्त, बोले- बैंक लापरवाही करें तो हर्जाना दें

 

टीम में होते हैं पांच हेलीकॉप्टर

सारंग टीम में कुल पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। आमतौर पर चार हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं, जबकि पांचवें हेलीकॉप्टर को बैकअप के तौर पर रखा जाता है। प्रदर्शन के दौरान सभी पायलटों को गति, दिशा और एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उड़ान भरनी होती है।

 

यह भी पढ़ें : Sukma Religious Land Encroachment : सुकमा में धार्मिक स्थलों और मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

 

आसमान में बनाते हैं आकृतियां

सारंग टीम के प्रदर्शन का प्रमुख आकर्षण फॉर्मेशन फ्लाइंग होता है। इसमें कई हेलीकॉप्टर एक निश्चित दूरी बनाए रखते हुए एक साथ उड़ान भरते हैं। इसके अलावा एक साथ दिशा बदलना, तेजी से ऊपर की ओर उड़ान भरना और आसमान में अलग-अलग आकृतियां बनाना जैसे करतब भी दिखाए जाते हैं। हेलीकॉप्टरों के बीच सटीक तालमेल और पायलटों का कौशल इस प्रदर्शन को खास बनाता है। आज रायपुर में होने वाली उड़ान के बाद 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होने वाला एयर शो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।

 

यह भी पढ़ें :  Balod Gangrape Case :  बालोद में 13 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में

School Safety : स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू
Leopard Attack Dhamtari : बैल का शिकार करने गांव पहुंचा तेंदुआ, मेहमान और गर्भवती महिला समेत 3 घायल
Saur Sujala Yojana CG : सौर सुजला योजना से किसानों को राहत, सोलर पंप से बढ़ी आय और सिंचाई सुविधा
तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम
Dak Adalat Raipur March 2026 : डाक सेवाओं की शिकायतें अब सीधे अधिकारियों के सामने, 18 मार्च को रायपुर में आयोजित होगी ‘डाक अदालत’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mumbai Indians Coaching Staff : राबिन उथप्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पोलार्ड की टीम में मैक्लेनाघन समेत 4 दिग्गजों की एंट्री
Mumbai Indians Coaching Staff : राबिन उथप्पा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पोलार्ड की टीम में मैक्लेनाघन समेत 4 दिग्गजों की एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians…

Social Media Trends
Social Media Trends :  अमेरिका में एलन मस्क के एक्स की लोकप्रियता घटी, जानिए कौन सा सोशल मीडिया सबसे आगे

अमेरिका में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर…

India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान
India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम (India Tour of…

PM Modi Gujarat Visit
PM Modi Gujarat Visit :  पीएम मोदी बोले, आखिरी सांस तक करता रहूंगा लोगों की सेवा, गुजरात में कई सौगातें

शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी…

Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती
Chhattisgarh Government Review Meeting : 15 नवंबर से पहले गिरदावरी पूरी करने के निर्देश, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी सख्ती

छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?