सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2 Box Office) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के 16 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 776.95 करोड़ का कारोबार कर आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘PK’ के 769.89 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजर ‘छावा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘स्त्री 2’ के रिकॉर्ड पर है। हालांकि, कमाई की रफ्तार घटने से ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा पार करना चुनौती बनता दिख रहा है।
यह भी पढ़ें : Raipur Police Checking : दीपावली और राज्योत्सव से पहले रायपुर में सुरक्षा कड़ी, 36 जगहों पर नाकेबंदी
16 दिन में 776.95 करोड़
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 16वें दिन करीब ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 435.40 करोड़ हो गई है। घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 509.45 करोड़ बताया गया है। विदेशों में फिल्म ने 267.50 करोड़ का कारोबार किया है। घरेलू ग्रॉस और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 776.95 करोड़ पहुंच गई है। ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Jailer 2 Box Office) अब आमिर खान की ‘PK’ के 769.89 करोड़ के रिकॉर्ड से आगे निकल गया है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Rape Case : बीमा पॉलिसी समझाने के बहाने युवती को लॉज ले जाने का आरोप, रैपिडो चालक पर केस
अब तीन फिल्मों से मुकाबला
‘PK’ को पीछे छोड़ने के बाद ‘जेलर 2’ के सामने अब तीन बड़ी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड है।
- ‘छावा’ – करीब 807.91 करोड़। इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए ‘जेलर 2’ को लगभग ₹30.96 करोड़ और कमाने होंगे।
- ‘कांतारा चैप्टर 1’ – करीब 853 करोड़। इसे पीछे छोड़ने के लिए लगभग ₹76.05 करोड़ की अतिरिक्त कमाई जरूरी है।
- ‘स्त्री 2’ – करीब ₹857.15 करोड़। इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म को लगभग ₹80.20 करोड़ और कमाने होंगे।
जेलर 2 की कमाई (Jailer 2 Box Office) को इन तीनों फिल्मों के आंकड़ों से आगे निकलने के लिए अभी करीब ₹31 करोड़ से ₹80 करोड़ तक की अतिरिक्त कमाई करनी होगी।
यह भी पढ़ें : Fake MBBS Doctor : फर्जी एमबीबीएस डिग्री से मरीजों का इलाज करने का आरोप, डॉक्टर पर एफआईआर
1,000 करोड़ की राह मुश्किल
‘जेलर 2’ की कमाई में हाल के दिनों में गिरावट आई है। ऐसे में 1,000 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी करीब ₹223.05 करोड़ और कमाने होंगे। मौजूदा कलेक्शन और कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह लक्ष्य आसान नहीं दिख रहा है। फिल्म का बाक्स ऑफिस कलेक्शन (Jailer 2 Box Office) अब तक शानदार रहा है और इसने ‘PK’ को पीछे छोड़कर अपनी जगह मजबूत कर ली है। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘जेलर 2’ ‘छावा’, ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘स्त्री 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़ें : Mental Health Training : बच्चों में मानसिक तनाव पहचानने का प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक, 8 जिलों के टीचर्स शामिल



