CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विधायक रिकेश ने किया आह्वान, कहा – भिलाइयंस सपरिवार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 25-26 को अवश्य देखने चलें

विधायक रिकेश ने किया आह्वान, कहा – भिलाइयंस सपरिवार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 25-26 को अवश्य देखने चलें

By Newsdesk Admin
18/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। भिलाई के सिनेमाघरों में वैशाली नगर निवासी जल्द ही फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखेंगे। विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा से लगभग 35 हजार भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनने वाले युवा, महिला, पुरूष व वरिष्ठ नागरिकों से भी यह फिल्म अवश्य देखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि 25-26 नवंबर को वैशाली नगर के निवासी सपरिवार यह फिल्म देखेंगे जिसके लिए अलग-अलग सिनेमाघरों में व्यवस्था की जा रही है।

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है और बीते दिन ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ रही है, जिसे आम लोग देख पाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म वर्ष 2002 में गोधरा ट्रेन त्रासदी कहानी को बयां करती है। मोदीजी ने फिल्म के लिए कहा है कि झूठ का कितना भी लंबा दौर हो, उसे सच ही बदलता है।


गौरतलब है कि फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। अगर गोधरा कांड की बात की जाए तो ये भारत के इतिहास की वो घटना है, जो 27 फरवरी 2002 की सुबह घटी थी। इस दिन साबरमती एक्सप्रेस अपने टाइम पर 12 बजे गोधरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद तक चलने वाली इस ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। उस दिन बड़ी संख्या में कार सेवक भी सवार थे। ट्रेन पर अचानक हमला हो जाता है और इसकी चार बोगी को फूंक दिया जाता है, जिसमें 59 लोग जल गए थे और 48 पेसेंजर घायल हो गए थे। इसी घटना के दौरान क्या क्या हुआ था ये सब विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाया गया है।

दामाद के साथ भागने वाली सास का दावा ‘मेरा पति शराबी है पूरे समय नशे में रहता है’
Balod Crime News : शीतला मंदिर विवाद में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 5 ग्रामीण पुलिस हिरासत में
एक और PAK जासूस गिरफ्तार! गुजरात ATS की पकड़ में आरोपी, कच्छ बॉर्डर से लीक कर रहा था संवेदनशील जानकारी
युवक की हत्या से आक्रोश, गुस्साई भीड़ ने नाबालिग आरोपी के घर में की तोड़फोड़
Tara Sutaria Veer Pahariya Breakup Rumours: कॉन्सर्ट विवाद के बाद रिश्ते में आई खटास, अलगाव की चर्चा तेज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?