सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी की घोषणा की। इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर साझा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान को टैग किया और लिखा, ‘कल एक नया सफर शुरू हुआ।’ (Omar Abdullah Second Marriag)
यह उमर अब्दुल्ला की जिंदगी का नया अध्याय है। यह खबर उनकी पहली शादी के कानूनी रूप से समाप्त होने के करीब तीन महीने बाद सामने आई है।
यह भी पढ़ें :Badshah Isha Rikhi Marriage : बादशाह-ईशा रिखी की शादी पर लगी मुहर! AMA सेशन में एक्ट्रेस ने दिया संकेत

पहली शादी के कानूनी रूप से समाप्त होने के बाद आई खबर : Omar Abdullah Second Marriag
दरअसल, 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला के तलाक को लेकर आपसी सहमति दर्ज की थी। दोनों पक्षों ने अपने लंबित विवाद खत्म करने और एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई थी। इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत विवाह समाप्त करने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें :Shikhar Dhawan Wedding: सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत, सेलेब बधाइयों से भरा सोशल मीडिया
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला 2009 से रह रहे थे अलग
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की मुलाकात 1994 में दिल्ली के ओबेरॉय होटल में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी की। उनके दो बेटे जहीर और जमीर हैं। यह जोड़ा 2009 से अलग रह रहा था। उमर अब्दुल्ला ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें :Malaika Arora Second Marriage : अरबाज खान के बाद दूसरी शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा!
ख़बरें और भी हैं :ViRash Wedding Buzz : रश्मिका–विजय की शादी की तारीखें चर्चा में, उदयपुर वेडिंग और हैदराबाद रिसेप्शन की खबरें तेज



