CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Malaika Arora Second Marriage : अरबाज खान के बाद दूसरी शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा!

Malaika Arora Second Marriage : अरबाज खान के बाद दूसरी शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा!

By Newsdesk Admin
30/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 दिसंबर। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Second Marriage) और अरबाज खान कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पावरफुल कपल माने जाते थे। दोनों की केमिस्ट्री, पब्लिक अपीयरेंस और फैमिली बॉन्ड अक्सर सुर्खियों में रहता था। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आई और आखिरकार दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। मलाइका और अरबाज के तलाक ने न सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों को भी हैरान कर दिया था। अब सालों बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने डिवोर्स और निजी फैसलों को लेकर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में आ गई है।

Contents
  • तलाक पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा
  • ‘खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी था’
  • हेटर्स और समाज को दिया करारा जवाब
  • दूसरी शादी पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा

तलाक पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका (Malaika Arora Second Marriage) ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में अरबाज खान से तलाक की घोषणा कर दी थी, जबकि उनका डिवोर्स 2017 में फाइनल हुआ। इस पूरे दौर में उन्हें सिर्फ आम लोगों से ही नहीं, बल्कि अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी जजमेंट झेलनी पड़ी। एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उस समय उनके फैसलों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे और उन्हें हर मोर्चे पर खुद को साबित करना पड़ रहा था।

मीडिया से बातचीत में मलाइका (Malaika Arora Second Marriage) ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्होंने काफी जजमेंट और ट्रोलिंग का सामना किया। उन्होंने कहा, “सिर्फ बाहर के लोगों ने ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों ने भी मुझे खरी-खोटी सुनाई। मेरे फैसलों पर सवाल उठाए गए। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले पर डटी रही। मुझे आज कोई पछतावा नहीं है।” मलाइका ने यह भी कहा कि उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि आगे उनकी जिंदगी किस दिशा में जाएगी, लेकिन उन्हें यह साफ पता था कि उस रिश्ते से बाहर निकलना उनके लिए जरूरी था ।

‘खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी था’

मलाइका ने कहा कि उन्हें एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए आगे बढ़ना जरूरी है, लेकिन उस समय किसी ने इसे समझने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बताया कि लोगों ने उनसे सवाल किया कि वह अपनी खुशी को सबसे ऊपर कैसे रख सकती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगा था कि इससे मेरे करियर और जिंदगी पर बुरा असर पड़ेगा। कुछ समय के लिए काम नहीं मिलेगा, लोग मेरे बारे में गलत बातें कहेंगे, लेकिन फिर भी मैंने वही किया जो मुझे सही लगा।” उनका मानना है कि अगर आप अपने लिए खड़े होते हैं, तो कुछ समय की मुश्किलों के बाद चीजें बेहतर होती हैं।

हेटर्स और समाज को दिया करारा जवाब

मलाइका ने उन सामाजिक दोहरे मानदंडों पर भी सवाल उठाए, जहां पुरुषों के तलाक को सामान्य मान लिया जाता है, लेकिन महिलाओं को कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम एक पुरुष-प्रधान समाज में रहते हैं, जहां पुरुषों के फैसलों पर शायद ही सवाल उठते हैं, जबकि महिलाओं को हर रोज इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। मलाइका के मुताबिक, अगर कोई महिला तय दायरे से बाहर निकलती है, तो उसे तुरंत जज किया जाता है, लेकिन अगर वही महिला अपनी जिंदगी दोबारा संवारती है, तो वह एक मिसाल भी बन सकती है।

दूसरी शादी पर क्या बोलीं मलाइका अरोड़ा

दूसरी शादी के सवाल पर मलाइका ने बेहद संतुलित और साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह आज भी शादी के कॉन्सेप्ट में यकीन रखती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह शादी के पीछे भाग रही हैं। एक्ट्रेस बोलीं, “अगर शादी मेरी जिंदगी में दोबारा आती है तो अच्छी बात है, लेकिन मैं खुद में बहुत संतुष्ट हूं। मैं अपनी जिंदगी से प्यार करती हूं। मैं प्यार के आइडिया से प्यार करती हूं, लेकिन उसे तलाश नहीं रही। अगर यह नेचुरली मेरी जिंदगी में आता है, तो मैं उसे खुले दिल से स्वीकार करूंगी।”

मलाइका ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अरबाज खान से शादी की थी, तब वह सिर्फ 25 साल की थीं। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि छोटी उम्र में शादी करने की जल्दबाजी न करें। पहले जिंदगी को समझें, एक्सपीरियंस लें और फाइनेंशियली व इमोशनली इंडिपेंडेंट बनें। उनके मुताबिक, आत्मनिर्भरता ही किसी भी रिश्ते की सबसे मजबूत नींव होती है।

YO YO Honey Singh पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अपने जन्मदिन पर किया खुलासा
Cinema Rape Case : मशहूर एक्टर पर रेप का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश से जताई नाराज़गी
पहली 500 करोड़ी फिल्म देने वाला डायरेक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ, जानिए प्लान
‘मैं रिया को सैल्यूट करता हूं’ – सुशांत केस में मिली क्लीन चिट, वकील बोले- सच की हुई जीत…
Bollywood Sequel Rumors : कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से दूर वरुण धवन, बोले– अभी कुछ साइन नहीं किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AC Blast : जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, आधी रात हुए धमाके ने उजाड़ दिया परिवार

सीजी भास्कर, 25 जून। रायगढ़ की एक कॉलोनी…

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा नया मौका, अब किन महिलाओं के लिए खुलने जा रहा है रास्ता

सीजी भास्कर, 25 जून। छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाएं…

Married Woman Death : विवाहिता की मौत के पीछे आखिर क्या है सच, परिजनों के आरोपों ने बढ़ाए कई सवाल

Married Woman Suspicious Death Case

Meta Arena : बदलने वाला है भविष्यवाणी करने का तरीका, नए मंच की तैयारी में जुटी मेटा

सीजी भास्कर, 25 जून। सोशल मीडिया की दुनिया…

CRPF Jawan Suicide Case : CRPF जवान ने पेड़ पर लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

CRPF Jawan Suicide Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?