सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। मुंगेली के ग्राम पेंड्री ‘स’ में तुलसी साहू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा (Mungeli Murder Case) किया है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2025 के सरपंच चुनाव में हार की रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अपहरण के बाद गला घोंटकर हत्या Mungeli Murder Case
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर की शाम तुलसी साहू घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव सड़क किनारे कीचड़ और झाड़ियों में मिला। जांच में अपहरण कर गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई।
यह भी पढ़ें…Fake Matrimony : AI तस्वीरों से शादी का झांसा देकर ठगी, दुर्ग में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा
चुनाव में हार का बदला लेने की साजिश
पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी धनीराम साहू सरपंच चुनाव में करीब 8 से 9 वोटों से हार (Mungeli Murder Case) गया था। उसे संदेह था कि तुलसी साहू ने मतगणना में गड़बड़ी कराई थी। इसी रंजिश में अपहरण और हत्या के लिए 1.20 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है।
यह भी पढ़ें…Collectorate Guard Death : कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पांच आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त
पुलिस ने धनीराम साहू, भुवन साहू, ओमनारायण राजपूत, सुरेंद्र जोशी और टीकाराम साहू को गिरफ्तार (Mungeli Murder Case) किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल, बिजली के तार, स्टाम्प पेपर, वीडियो और 10 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं…Gondia Patna Puja Special Train : दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी राहत, गोंदिया-पटना के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, रायपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



