CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण

By Newsdesk Admin
01/11/2026
Share
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण

सीजी भास्कर, 01 नवम्बर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में इस बार दो नए सम्मान शुरू किए जा रहे हैं। पहली बार पंडवानी गायिका तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण प्रदान किए जाएंगे। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। (Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards)

Contents
  • विभागों की अनुशंसा पर होता है चयन : Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards
  • पिछले साल 34 श्रेणियों में दिए गए थे पुरस्कार
  • साहित्य, पत्रकारिता और लोककला के लिए भी अलंकरण : Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards

इस बार कुल 41 पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें संस्कृति विभाग के 14 और अन्य विभागों के 27 पुरस्कार शामिल हैं। राज्य अलंकरण कला-संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रमिक कल्याण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :  Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

विभागों की अनुशंसा पर होता है चयन : Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards

राज्य के अलग-अलग विभाग अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के नाम पुरस्कार के लिए भेजते हैं। इन्हीं नामों में से चयन कर सम्मान प्रदान किए जाते हैं। तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर नए सम्मान शुरू होने से इस वर्ष पुरस्कारों की सूची में दो नई श्रेणियां जुड़ेंगी।

यह भी पढ़ें :National Teacher Award : ग्रामीण स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards
Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहली बार तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर मिलेंगे सम्मान, 41 श्रेणियों में होगा अलंकरण

पिछले साल 34 श्रेणियों में दिए गए थे पुरस्कार

राज्योत्सव 2025 में 34 श्रेणियों में राज्य अलंकरण प्रदान किए गए थे। कुछ श्रेणियों में एक से अधिक लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया था, इसलिए पुरस्कार पाने वालों की कुल संख्या 34 से ज्यादा रही थी।

पिछले साल सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यति यतनलाल, पंडित रविशंकर शुक्ल और महाराजा अग्रसेन सम्मान दिए गए थे। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति, गुरु घासीदास और डॉ. भंवरसिंह पोर्ते आदिवासी सेवा सम्मान प्रदान किए थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से गुण्डाधुर और महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान दिए गए थे।

यह भी पढ़ें :Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

साहित्य, पत्रकारिता और लोककला के लिए भी अलंकरण : Chhattisgarh Rajyotsav 2026 State Awards

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से हबीब तनवीर, पंडित सुंदरलाल शर्मा, चक्रधर, दाऊ मंदराजी, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य, किशोर साहू, किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण, लक्ष्मण मस्तुरिया और लाला जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार दिए गए थे।

वहीं, जनसंपर्क विभाग ने चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता, मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता और पंडित माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान प्रदान किए थे। इसके अलावा सहकारिता, कृषि, स्वास्थ्य, मत्स्य, श्रम, पुलिस, विधि और उच्च शिक्षा विभागके पुरस्कार भी शामिल थे। दानवीर भामाशाह और छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान के जरिए समाजसेवा और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया था।

ख़बरें और भी हैं :National Sports Day Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस को सिर्फ छह दिन, नहीं हुई पुरस्कारों के पात्रों के नाम की घोषणा

Chhattisgarh Trade License : छत्तीसगढ़ में अब हर दुकान के लिए अनिवार्य हुआ ट्रेड लाइसेंस: गुमटी से लेकर मॉल तक लागू नई व्यवस्था
भिलाई के इस होटल में सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तो झुक गई शर्म से “नजर”
Minpa Health Centre Sukma : झोपड़ी से गुणवत्ता मानक तक, सुकमा के मिनपा ने लिखी बदलाव की नई कहानी
Maoist Surrender: एमएमसी जोन में बड़ी दरार, 12 नक्सलियों ने हथियार डालकर संगठन की कमर तोड़ी
Sugar Price Hike: चीनी के दाम पर कांग्रेस का हमला, E20 नीति को घेरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update : अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ रहेगा। मौसम…

Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार
Gariaband Naxalite Cash Recovery : गरियाबंद में जमीन में दबे 21 लाख निकालते पकड़ी गईं दो महिला सरेंडर नक्सली, सहयोगी भी गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में जमीन में छिपाकर रखे गए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?