सीजी भास्कर, 5 नवंबर। रायपुर में सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों ने गुरुवार (D.Ed Protest) को प्रदर्शन किया। 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया। अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए और जल्द नियुक्ति की मांग उठाई।

नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग D.Ed Protest
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है।
उनकी मांग है कि सरकार जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर तारीख घोषित करे। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक नियुक्ति की तारीख सामने नहीं आती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस ने बसों से पहुंचाया तूता धरना स्थल
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में बैठाकर वहां से हटाया और तूता धरना स्थल (D.Ed Protest) पहुंचा दिया।
2300 पदों पर भर्ती को लेकर बढ़ी हलचल
सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर चर्चा (D.Ed Protest) में आ गया है। अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम और नियुक्ति की तारीख की घोषणा पर टिकी है।
खबरें और भी हैं…Delhi Building Collapse : चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका



