सीजी भास्कर, 05 नवंबर। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार (Illegal Liquor) किया है। आरोपी के कब्जे से 33 पाव देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पेट्रोल पंप के पीछे कर रहा था अवैध बिक्री Illegal Liquor
पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब (Illegal Liquor) बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी और संदिग्ध को धर दबोचा।
33 पाव देशी शराब बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय मिश्रा (50 वर्ष) निवासी फौजी नगर औद्योगिक क्षेत्र जामुल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 26 पाव शोले’ देशी मसाला शराब और 7 पाव देशी शराब जब्त की गई।
जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार (Illegal Liquor) कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


