CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भगवान भरोसे हिमाचल प्रदेश! पैसों के लिए मंदिरों की चौखट पर पहुंची सुक्खू सरकार

भगवान भरोसे हिमाचल प्रदेश! पैसों के लिए मंदिरों की चौखट पर पहुंची सुक्खू सरकार

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। हिमाचल प्रदेश की स्थिति भगवान भरोसे है. आर्थिक संकट से उबरने के लिए सुक्खू सरकार ने मंदिरों से पैसा मांगा है. हिमाचल सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ और ‘सुखाश्रय योजना’ के लिए मंदिरों को मिलने वाले चढ़ावे से धन की मांग की है. इस बाबत सीएम सुक्खू ने राज्य सरकार के अंडर आने वाले सभी मंदिरों और उनको संभाल रहे स्थानीय डीसी को पत्र लिखा है और चढ़ावे के पैसे में से इन दो सरकारी योजनाओं के लिए पैसे देने का आग्रह किया है.

Contents
  • विशाल कर्ज के बोझ तले हिमाचल प्रदेश
  • देरी से वेतन, अधूरे वादे..बावजूद स्थिति गंभीर
  • जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला

हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि उसके पास सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन तक देने के पैसे नहीं हैं. कर्ज का बोझ इतना है कि उन्हें शौचालय टैक्स लागू करना पड़ा है. कुछ समय पहले कोर्ट ने हिमाचल भवन को जब्त करने का आदेश दिया था क्योंकि सरकार एक बिजली कंपनी को 150 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर पाई थी. सीएम सुक्खू खुद इस बात को स्वीकार कर रहे हैं की हिमाचल प्रदेश का पूरा खजाना खाली है. प्रदेश में लोगों को सैलरी और पेंशन में देरी हो रही है.

विशाल कर्ज के बोझ तले हिमाचल प्रदेश

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल विशाल कर्ज के बोझ तले दब गया है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश का कर्ज 2018 में 47,906 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023 में 76,651 करोड़ रुपये हो गया था और 2024 तक यह आंकड़ा 86,589 करोड़ रुपये हो गया था. कर्ज की रफ्तार 1 लाख करोड़ से ज्यादा के आसपास पहुंच गई है.

दरअसल, हिमाचल में कर्ज की स्थिति हमेशा से थी, लेकिन अलग-अलग सरकारें इसे अलग-अलग तरीके से मैनेज करती थीं. सूत्रों का ये भी कहना है कि कांग्रेस की सोची समझी 10 गारंटियों ने हिमाचल को आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया.

देरी से वेतन, अधूरे वादे..बावजूद स्थिति गंभीर

साल 2022 में कांग्रेस ने अपने पहले साल में 1 लाख नौकरियां और पांच साल में 5 लाख नौकरियां पैदा करने का वादा किया था. इसके साथ ही महिलाओं के लिए हर महीने 1500 रुपये, हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लागू करने का वादा किया था. हालांकि, इनमें से कोई भी वादा पूरी तरह से लागू नहीं किया गया है.

इसके साथ ही पिछले कार्यकाल में दी जाने वाली सब्सिडी भी बंद कर दी गई है. इसके बावजूद भी स्थिति गंभीर है. सीएम सुक्खू ने प्रदेश में आर्थिक संकट के लिए बीजेपी सरकार को दोषी ठहराया. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली नीतियों, जैसे फ्री पानी और बिजली प्रदान करने से राज्य के खजाने पर 1080 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ बढ़ गया.

जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला

हिमाचल प्रदेश के मंदिरों में चढ़ने वाला पैसा सरकारी स्कीमों में आर्थिक सहायता के तौर पर मांगे जाने को लेकर बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार एक तरफ सनातन धर्म का विरोध करती है, हिंदू विरोधी बयान देती रहती और दूसरी तरफ मंदिरों से पैसा लेकर सरकार की फ्लैगशिप योजना चलाना चाह रही है. सरकार द्वारा मंदिरों से पैसा मांगा जा रहा है, अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी पैसा सरकार को भेजा जाए. भारतीय जनता पार्टी सरकार के इस फैसले का विरोध करती है. मंदिर और ट्रस्ट के लोगों के साथ आम जनता को भी सरकार के इस फैसले का विरोध करना चाहिए.

NGT Asbestos Sheet Case : स्कूलों में एस्बेस्टस शीट के उपयोग पर फिलहाल रोक नहीं, केंद्र और CPCB से छह माह में रिपोर्ट मांगी
Income Tax Notice : 15 हजार की नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 26 करोड़ का नोटिस…परिवार परेशान…
पाकिस्तान से तो भिड़ो ही, लेकिन मोदी-शाह के लिए ये ऐतिहासिक अवसर… असदुद्दीन ओवैसी ने क्यों कही ये बात
बड़ी मुश्किल से 10वीं शादी हुई, मगर ये भी बदच…..पति ने पत्थर से कुचल मार डाला
सहारनपुर में सपा की महिला नेता से छेड़छाड़! अखिलेश यादव के करीबी पर आरोप, बोली- मुझे जान से मार देना चाहता है…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?