CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kedar Jadhav: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव करेंगे सियासी पारी का आगाज, इस पार्टी में होंगे शामिल

Kedar Jadhav: पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव करेंगे सियासी पारी का आगाज, इस पार्टी में होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। Kedar Jadhav Will Join BJP: भारतीय टीम के पूर्व​ क्रिकेटर केदार जाधव मंगलवार (8 अप्रैल) से सियासी पारी की शुरुआत कर रहे हैं. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. वह दोपहर 3 बजे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. सूत्रों के मुताबिक केदार जाधव बीजेपी में शामिल होंगे. केदार जाधव महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे.

बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करने से पहले केदार जाधव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता आशीष शेलार से भी मुलाकात की थी. उस समय ऐसी अफवाहें थीं कि केदार जाधव बीजेपी में शामिल होंगे.

कैसा रहा है केदार जाधव का क्रिकेट करियर?

केदार जाधव पुणे के रहने वाले हैं. उन्होंने भारत के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेले हैं. टी-20 मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. केदार जाधव ने अब तक सिर्फ 9 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.33 की औसत से 122 रन बनाए हैं.

केदार जाधव ने साल 2010 में आईपीएल में पदार्पण किया था. केदार जाधव ने आईपीएल में 95 मैच खेले हैं. उन्होंने 81 पारियों में 1208 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 69 रहा है. केदार जाधव ने आईपीएल में 4 अर्धशतक लगाए हैं.

साल 2011 में वह कोच्चि टस्कर्स केरल टीम का हिस्सा थे. 2013 से 2015 तक दिल्ली टीम का हिस्सा बने और बाद में 2016 और 2017 में आरसीबी टीम में शामिल हुए. केदार जाधव 2018 से 2020 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे और फिर 2021 में उन्हें हैदराबाद की ओर से खेलने का मौका मिला.

बता दें कि केदार यादव क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में एंट्री करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं. उनसे पहले भी कई क्रिकेटर राजनीति में प्रवेश कर चुके हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और गौतम गंभीर सांसद ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल हैं. अब केदार जाधव भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए आज बीजेपी ज्वाइन करेंगे.

Delhi Protest Security : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; ट्रेनों और इंटरनेट सेवाओं पर भी असर
Newyork times वह आतंकी हमला था…, अखबार ने पहलगाम के आतंकियों को लिखा Militants तो अमेरिकी सरकार ने लगाई फटकार
बारातियों ने किन्नर से की छेड़छाड़, विरोध करने पीटा और की लूटपाट, आरोपियों की तलाश शुरू
PA Murder : मुख्यमंत्री के पीए हत्याकांड में नया मोड़, धनबाद पहुंची जांच टीम के सामने आया बड़ा खुलासा
पूर्व NSG कमांडो अमित फौजी ने जताई फिर सेना में लौटने की इच्छा, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई
Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सूने…

Bhilai Heroin Smuggling : 4.22 लाख के चिट्टा-हेरोइन के साथ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक फैला था नशे का नेटवर्क
Bhilai Heroin Smuggling : 4.22 लाख के चिट्टा-हेरोइन के साथ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक फैला था नशे का नेटवर्क

 दुर्ग-भिलाई और रायपुर में घूम-घूमकर चिट्टा (हेरोइन) की…

Anganwadi Workers Protest Chhattisgarh : 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाली बजाकर जगाएंगी सरकार को! अरुण वोरा ने पूछा- महिला सशक्तिकरण के दावों का क्या हुआ?
Anganwadi Workers Protest Chhattisgarh : 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाली बजाकर जगाएंगी सरकार को! अरुण वोरा ने पूछा- महिला सशक्तिकरण के दावों का क्या हुआ?

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों…

Gadchiroli Maoist Weapons Seized : जंगल में जमीन के नीचे मिला माओवादियों का हथियारों का जखीरा, 2 राइफल, 3 ग्रेनेड और 31 कारतूस बरामद
Gadchiroli Maoist Weapons Seized : जंगल में जमीन के नीचे मिला माओवादियों का हथियारों का जखीरा, 2 राइफल, 3 ग्रेनेड और 31 कारतूस बरामद

 महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में नक्सल विरोधी अभियान…

Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana 2026 : अब ट्रस्ट-कंपनी और सरकारी संस्थानों को नहीं मिलेगा धान बोनस, किसानों के खाते में आएंगे 13,839 रुपए प्रति एकड़!
Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana 2026 : अब ट्रस्ट-कंपनी और सरकारी संस्थानों को नहीं मिलेगा धान बोनस, किसानों के खाते में आएंगे 13,839 रुपए प्रति एकड़!

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच राज्य सरकार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?