सीजी भास्कर, 09 नवंबर। पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान यानी सिम्स में विशेष मेडिकल व्यवस्था की गई है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के साथ ICU, ऑपरेशन थिएटर, जरूरी दवाइयां, जीवनरक्षक उपकरण और एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। (Special medical arrangements)
पटाखों से हाथ, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों में जलने और चोट लगने पर त्वचा रोग, सर्जरी और अस्थि रोग विभाग तत्काल इलाज उपलब्ध कराएंगे। वहीं, आंखों में चिंगारी जाने, सांस लेने में परेशानी या तेज आवाज से कानों में समस्या होने पर संबंधित विशेषज्ञ विभाग भी मुस्तैद रहेंगे।
खबरें और भी हैं : Food Inspection : दीपावली से पहले रायगढ़ के होटलों में खाद्य विभाग की दबिश, मिठाई-नमकीन के 7 सैंपल जांच के लिए भेजे

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घरेलू इलाज में समय गंवाने के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
यह भी पढ़ें : Bastar Road Connectivity : दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की सौगात, 485 बसाहटों के लिए काम स्वीकृत
वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने बताया कि आपातकालीन मरीजों को तत्काल उपचार देना अस्पताल की प्राथमिकता है। (Special medical arrangements)
किसी भी आपात स्थिति में सिम्स के इमरजेंसी विभाग के नंबर 07752-222301 पर संपर्क कर सकते हैं।


